आप याद ही होगा कि अभी हाल में ही भारत में Xiaomi ने अपने कम बजट और शानदार फीचर्स वाले दो नए स्मार्टफोंस यानी Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था। इन दोनों स्मार्टफोंस को अभी चीन में भी कंपनी ने लॉन्च नहीं किया है। हालाँकि यह दोनों ही स्मार्टफोंस इसके पहले भी सेल के लिए आप चुके हैं, लेकिन आज Flipkart के माध्यम से महज Redmi Note 5 स्मार्टफ़ोन को ही लिया जा सकता है। आपको बता दें कि जहां आज दोपहर 12 बजे आप Flipkart के माध्यम से Xiaomi वर हाल ही में भारत में लॉन्च किये गए Xiaomi Redmi Note 5 को खरीद पाएंगे, वहीँ mi।com पर आप 12 बजे ही Xiaomi के Redmi 5A और Redmi Y1 Lite स्मार्टफोंस को प्री-आर्डर पर पाएंगे।
अगर हम इस स्मार्टफोन यानी Redmi Note 5 की कीमत और इसके रैम और स्टोरेज वैरिएंट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स और अलग अलग कीमत के साथ ख़रीदा जा सकता है। स्मार्टफोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वाले वैरिएंट को महज Rs. 9,999 में आज होने वाली इस सेल में किया जा सकता है, और इसकी असल कीमत भी इतनी ही है।
इसके अलावा अगर इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की चर्चा करें तो इसे आप महज Rs. 11,999 की कीमत में ले सकते हैं। अगर आप इन स्मार्टफोंस को लेना चाहते हैं तो आप अभी Flipkart पर जाकर इनके लिए अपने आप को पंजीकृत कर सकते हैं, और इसके बाद जैसे ही यह सेल शुरू होती है तो फ्लिप्कार्ट द्वारा आपको जानकारी मिल जाएगी। इसका मतलब है कि सेल के शुरू होते ही फ्लिप्कार्ट आपको इसकी सूचना प्रदान कर देने वाला है।
अगर हम आज स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले कुछ ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि अगर आपके पास axis bank buzz credit card है तो आपको अतिरिक्त 5% का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा आपको जियो की ओर से Rs. 2200 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिलने वाला है, इतना ही नहीं अगर आप प्रति माह Rs. 198/299 का रिचार्ज करते हैं तो आपको लगभग 4.5TB डाटा भी मिलेगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप फ्लिप्कार्ट पर जाकर इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
स्मार्टफोंस से लेकर हेडफोंस और स्पीकर्स तक, अमेज़न इंडिया पर इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट की मची धूम
अंत में अगर स्मार्टफोंस के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक 5.99-इंच की FHD+ 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली फुलव्यू डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में एक आपको एक क्वालकौम स्नेपड्रैगन 625 प्रोसेसर और एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।