अभी हाल ही में कुछ ख़बरें आई थीं कि शाओमी Redmi Note 5 को Xiaomi Redmi Note 5 Plus की वजह से अब बाज़ार में नहीं पेश करेगा. हालाँकि इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी. फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोंस हैं ऑफर्स में शामिल
साथ ही यह भी नहीं बताया गया था कि कंपनी इस फ़ोन पर काम कर रही है. लेकिन अभी भी इस फ़ोन के बारे में जानकारी सामने आती रही है.
अब इस फ़ोन का एक नया रेंडर लीक सामने आया है. यह नया रेंडर पहले सामने आये रेंडर्स से काफी मिलता जुलता है.
इस नए रेंडर से में इस फ़ोन की डिस्प्ले के किनारे काफी पतले नज़र आ रहे हैं. इसका बॉटम बेज़ेल भी काफी पतला है. इसका मतलब है कि फ्रंट कैमरा और सेंसर टॉप पर मौजूद होंगे.