Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन आज एक बार फिर से Flipkart और मी.कॉम पर सेल के होने वाले हैं उपलब्ध

Updated on 21-Mar-2018
HIGHLIGHTS

Flipkart और मी.कॉम के माध्यम से आप दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली सेल में आप इन स्मार्टफोंस को ले सकते हैं। इन स्मार्टफोंस की अगले सेल 27 मार्च को मी.कॉम पर आयोजित की जाने वाली है।

Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस एक बार फिर से सेल के आज दोपहर 12 बजे Flipkart और मी.कॉम पर उपलब्ध होने वाले हैं। इन स्मार्टफोंस को को लेकर इसके पहले भी एक सेल हो चुकी है। और आज एक बार फिर जिन लोगों के हिस्से में अभी तक यह डिवाइस नहीं आये हैं, वह इन्हें ले सकते हैं। 

Xiaomi Redmi Note 5 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोंस की कीमत और इनपर मिल रहे ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन को दो अपग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लिया जा सकता है।

Paytm मॉल ऐप से डिस्काउंट रेट में खरीदें स्मार्टफोंस और पायें कैशबैक

इस स्मार्टफोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ महज Rs. 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है। इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs. 11,999 के कीमत में लिया जा सकता है। इस स्मार्टफ़ोन को आप कई रंगों वाले ऑप्शन में ले सकते हैं। जैसे इसे आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड रंगों में ले सकते हैं।

अगर अगर दूसरे मॉडल यानी Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफ़ोन को भी दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को आप Rs. 13,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा इसके 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 16,999 है। यह स्मार्टफोन भी आपको कई रंगों वाले ऑप्शन में मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को भी आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड जैसे रंगों में ले सकते हैं। 

इन घरेलु एप्लायंसेज़ पर मिल रही हैं कुछ डील्स

जैसा की आप जानते ही हैं कि इस महीने की शुरूआत में इन स्मार्टफोंस को लॉन्च करते हुए कंपनी ने जियो के साथ साझेदारी की थी। और इसी को देखते हुए आपको इन स्मार्टफोंस के साथ Rs. 2200 कैशबैक वाउचर मिल रहा है, इसके अलावा आपको लगभग 4.5GB तक का 4G डाटा भी इसके साथ दिया जा रहा है। इसके अलावा यह दोनों ही स्मार्टफोंस अल्ट्रा-स्लिम केस के साथ भी आ रहे हैं। 

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :