Xiaomi ने अपने कई फोंस को गूगल के लेटेस्ट OS एंड्राइड 9 पाई पर अपडेट किया है। बल्कि, चीन के स्मार्टफोन निर्माता ने अपने कई नए और पुराने रेड्मी और मी फोंस को लेटेस्ट MIUI पर भी अपडेट किया है। MIUI फोरम से मिली जानकारी के मुताबिक, कम्पनी अपने कुछ और फोंस को एंड्राइड 9 पाई पर अपग्रेड करने वाली है। MIUI फोरम पर एक पोस्ट से खुलासा होता है कि शाओमी जल्द ही Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Mi 6X और Redmi S2 को एंड्राइड 9 पाई पर अपग्रेड करेगा। दिलचस्प बात यह है कि जल्द ही कम्पनी इस पर कम शुरू कर देती और आने वाले कुछ ही दिनों में आधिकारिक अपडेट जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी शाओमी की ओर से ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
MIUI फोरम के अनुसार, शाओमी अपने Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Mi 6X और Redmi S2 डिवाइसेज़ के लिए 2019 की पहली तिमाही में ही एंड्राइड पाई की टेस्टिंग शुरू कर देगा। ध्यान देंगा होगा कि शाओमी ने अभी इन डिवाइसेज़ के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, फोरम पर देखी गई जानकारी के हिसाब से माना जा सकता है कि जल्द ही इन फोंस को यह अपडेट प्राप्त होगा।
अभी यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि Redmi Note 5, Redmi 6 Pro, Mi 6X और Redmi S2 को एंड्राइड 9 पाई अपडेट केवल चीन में प्राप्त होगा या ग्लोबल वैरिएंट्स को भी यह अपडेट प्राप्त होगा। चीन में उपलब्ध Redmi Note 5 को भारत में Redmi Note 5 Pro के नाम से लॉन्च किया गया है, तो वहीं Redmi S2 भारत में Redmi Y2 के नाम से जाना जाता है।
चीन में MIUI forum से यह भी खुलासा हुआ है कि शाओमी ने अपने Mi 8, Mi Mix 2S, Mi 8 Explorer Edition, Mi 8 Screen Fingerprint Edition, Mi 8 SE, Mi Max 3, and Mi 8 Youth Edition को एंड्राइड 9 पाई OS पर अपग्रेड किया है।