हम सभी जानते हैं कि Xiaomi अपने स्मार्टफोंस की सेल को कुछ दिनों के अंतराल में अमेज़न इंडिया के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध करता रहता है। आज भी कुछ ऐसा ही होने वाला है, आज आप अमेज़न इंडिया के माध्यम से दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली सेल में महज Rs 7,999 की कीमत में ले सकते हैं।
अमेज़न इंडिया पर आपको Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन के साथ जियो का Rs 2,200 वाला शानदार कैशबैक ऑफर मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसके साथ 100 अतिरिक्त 4G डाटा भी मिल रहा है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के साथ आपको kindle की ओर से भी कुछ ख़ास ऑफर मिल रहा है। साथ ही SBI के कार्ड से शॉपिंग करने पर आपको 5 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट
Xiaomi Redmi 5 स्मार्टफोन को 5.7-इंच की HD+ रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह 1440×720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ फोन में मौजूद है। आपको यह भी बता देते हैं कि स्मार्टफोन को 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है।
स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया जा रहा है, साथ ही इसमें आपको 2GB की रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एक 32GB स्टोरेज वर्जन में भी लॉन्च किया गया है, जो आपको 3GB रैम और 4GB रैम ऑप्शन में मिल सकता है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
इसके अलावा अगर कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि बेस वैरिएंट यानी 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट को आप Rs. 7,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा 3GB रैम और 4GB रैम वाले वैरिएंट्स को क्रमश: Rs. 8,999 और Rs. 10,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है।