साफ़ हुआ इंडिया में POCO M3 के लॉन्च का रास्ता, कंपनी ने जारी किया आधिकारिक विडियो, जानें पूरी डिटेल्स

HIGHLIGHTS

POCO M3 को इंडिया में जल्द लॉन्च होने की जानकारी सामने आ रही है

हालाँकि पोको एम3 को लेकर पहले भी जानकारी सामने आई है लेकिन इस बार एक विडियो सामने आया है

POCO M3 मोबाइल फोन में एक 6000mAh क्षमता की बैटरी और क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 662 चिपसेट होने वाला है

POCO M3 फोन को लेकर एक आधिकारी टीज़र सामने आया है। आपको बता देते है कि इस टीज़र को कंपनी की ओर से एक विडियो के रूप में इंटरनेट पर सबके सामने रखा गया है। इससे यह हिंट मितला है कि पोको एम3 को जल्द ही इंडिया के मार्किट में एंट्री मिलने वाली है। हालाँकि आपको बता देते है कि Poco M3 को नवम्बर महीने में पिछले साल ही लॉन्च कर दिया गया था, और कुछ खबरें ऐसी भी आ रही है कि इस मोबाइल फोन को फरवरी में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि डेट को भी 4 फरवरी के तौर पर देखा जा रहा है लेकिन आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। 

ऐसा माना जा रहा है कि Poco M3 को इंडिया में भी 6000mAh क्षमता की बैटरी और क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। Poco M3 को इंडिया में Poco M2 की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, इस मोबाइल फोन को पिछले साल सितम्बर में लॉन्च किया गया था। 

आपको बता देते है कि POCO ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक ट्विट किया है, जिसमें आधिकारिक चैनल पर एक विडियो का लिंक दिया किया गया है। इस विडियो से इस बारे में जानकारी मिल रही है कि जल्दी ही इंडिया में Poco M3 मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस विडियो में लोगों के द्वारा फोन के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बाते सामने आ रही हैं। आपको बता देते है कि फोन के ग्राफ़िक्स और कैमरा क्षमता को भी देखा जा सकता है। Poco M3 फोन को इंडिया में ब्लैक, ब्लू और येलो रंगों के ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है, इस बारे में भी आपको इस विडियो से ही जानकारी मिल रही है। आप इस विडियो को यहाँ देख सकते हैं:

https://twitter.com/IndiaPOCO/status/1353734169654779906?ref_src=twsrc%5Etfw

 

Poco M3 प्राइस

Poco M3 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसकी कीमत 136 डॉलर यानी करीब 9,926 रुपये रखी गई है। इसके अलावा, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो इसकी कीमत 11,970 रुपये है। फोन को टीन रंगों ब्लैक, ब्लू और यैलो कलर में पेश किया गया है।

Poco M3 स्पेक्स

Poco M3 में 6.53 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा, डिवाइस में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :