वेइबो पर लीक हुए एक मीडिया इनवाइट से ऐसा जानकारी सामने आई है कि Xiaomi Mi Mix 3 मोबाइल फोन को 15 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा अभी हाल ही में एक जानकारी यह भी सामने आई थी कि अक्टूबर में कंपनी की ओर से एक लेटेस्ट मोबाइल फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इस इनवाइट से इसकी लॉन्च डेट की जानकारी मिल रही है।
इस लीक हुए इनवाइट से सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi Mix 3 मोबाइल फोन को 15 अक्टूबर को Nanjing Olympics Sports Centre पर लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Oppo Find X में जिस तरह के कैमरा को हमने देखा था वैसा ही एक स्लाइड कैमरा इस डिवाइस में यानी Xiaomi Mi Mix 3 में भी देखा जा सकता है।
Xiaomi Mi Mix 3 मोबाइल फोन को लेकर इसके पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। अगर हम अभी चल रहे IFA 2018 की बात करें तो आपको बता देते हैं कि यहाँ Honor ने अपने एक स्मार्टफोन Magic 2 को टीज़ किया है, जो इसी तरह के कैमरा के साथ आने वाला है। हालाँकि Xiaomi भी इस ओर जाने की सोच रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi अपने आगामी डिवाइस Xiaomi Mi MIX 3 को इसी तकनीकी के साथ लॉन्च कर सकता है।
Xiaomi Mi MIX 3 स्मार्टफोन को लेकर जानकारी पहले भी सामने आ चुकी है, इस डिवाइस में इंटरनेट पर लीक हुई जानकारी के अनुसार एक पॉप-आउट सेल्फी कैमरा हो सकता है। साथ ही सीमे आपको एक 2K AMOLED डिस्पे मिल सकती है, जो Xiaomi के किसी स्मार्टफोन में पहली बार ही देखी जाने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से RMB 3,899 यानी लगभग Rs 39,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक ख़ास फीचर के रूप में यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी होने वाला है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!