शाओमी अपने Xiaomi Mi Mix 3 मॉडल के यूज़र्स के लिए जल्द ही 5G कनेक्टिविटी की सुविधा लाने वाली है। इस बात की आधिकारिक तौर पर घोषणा की जा चुकी है। इतना ही नहीं, कंपनी अपने इस मॉडल में अगली पीढ़ी का Snapdragon Chipset का इस्तेमाल भी कर सकती है।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने यूज़र्स के लिए अच्छी खबर लेकर आयी है। कंपनी स्मार्टफोन के Mi Mix 3 मॉडल में बहुत ही जल्द 5G कनेक्टिविटी की सुविधा लेकर आ रही है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की स्क्रीन 6.4 इंच रहेगी। इस बात की आधिकारिक तौर पर कंपनी की तरफ से घोषणा की जा चुकी है। यूज़र्स के लिए एक अच्छी खबर है लेकिन इससे भी ज़्यादा दिलचस्प एक और खबर सुनने में आ रही है जो इस समय काफी चर्चा में है।
दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि स्मार्टफोन निर्माता कंपनी कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा देने के साथ एक और अपडेट लाने जा रही है। कंपनी Xiaomi Mi Mix 3 मॉडल में अगली पीढ़ी का Snapdragon Chipset इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है। इसके बावजूद यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्मार्टफोन में लगने वाले अगली पीढ़ी के Snapdragon Chipset को “855” नाम दिया गया है लेकिन इसके लॉन्च के समय इसके नाम में बदलाव किया जा सकता है। इसे 855 की जगह "8150" नाम देकर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको 20+16MP का ड्यूल कैमरा मिल रहा है। अगर फ़ोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM के साथ 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही 3,850 mAh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि स्क्रीन का आस्पेक्ट रेश्यो पहले से बढ़ाकर 19.5:9 रहेगा लेकिन रेजोल्यूशन में कोई बदलाव न करके उसे 1080p+ ही रखा गया है। अगर ऑप्टिक्स की बात करें तो ड्यूल कैमरा को निश्चित तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। इससे पहले भी शाओमी ने फ़ोन के 960fps slow-mo वीडियो शूटिंग फ़ीचर के बारे में बताया हुआ है।