Xiaomi Mi MIX 2s स्मार्टफोन को लेकर सामने आये लीक और टीजर दिखा रहे थे कि इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए एक notch होने वाला है, हालाँकि अब सामने आ रहा है कि ऐसा नहीं होगा। इस स्मार्टफोन को लेकर एक नया टीजर पोस्टर सामने आया है, जो वेबो के के माध्यम से सामने आया है, इस पोस्टर में यह स्मार्टफोन बिना के notch के नजर आ रहा है। हालाँकि फोन के डिजाईन की बात करें तो यह पहले की तरह ही है।
इसके पहले भी slashleak में माध्यम से सामने आये लीक में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि यह स्मार्टफोन notch डिजाईन के साथ लॉन्च नहीं होगा। टीज़र इस फोन में कोई notch नहीं दिखाता, जिससे ये संकेत मिलता है कि इस फोन के फ्रंट कैमरे के लिए notch नहीं हो सकता है। इस डिवाइस के बारे में आई अब तक सभी लीक और अफवाहों की मानें तो फोन के ऊपरी दाईं कॉर्नर में एक notch मौजूद होगा।
इन घरेलु एप्लायंसेज़ पर मिल रही हैं कुछ डील्स
स्लैशलीक्स द्वारा यूट्यूब पर पोस्ट किये गए एक वीडियो से भी इस फोन के notch डिजाइन के साथ आने के संकेत मिलते हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि XDA डेवलपर्स के लोग MiUICamera एप्लिकेशन के कोड को देखकर बताया कि इस डिवाइस में भी इसके पूर्ववर्ती डिवाइस की तरह फोन के निचले हिस्से में फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
कंपनी शंघाई में 27 मार्च को इस फोन का अनावरण करने वाली है, तो 27 मार्च को पता चल जाएगा कि Mi Mix 2S स्मार्टफोन notch डिजाइन के साथ आएगा या नहीं। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 एसओसी द्वारा संचालित किया जाएगा।
इन घरेलु एप्लायंसेज़ पर मिल रही हैं कुछ डील्स
रिपोर्ट बताती है ये फोन एआई-केंद्रित सुविधाओं के साथ डुअल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। यह Google के नए संवर्धित वास्तविकता प्लेटफॉर्म (ऑग्यूमेंटेड रियलिटी प्लेटफॉर्म) ARCore के साथ भी आ सकता है। Mi Mix 2S को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 5.99 इंच के OLED फुल HD+ डिस्प्ले से लैस होगा।