Xiaomi का ग्लोबली MIUI 9 अपडेट जारी हो चुका है. नए Mi Mix 2 को V9.1.1.0.NDEMIEI वर्जन का स्टेबल अपडेट मिलना चाहिए. इस पैकेज का साइज़ 1.4 GB है.
MIUI 9 कई नए फीचर्स लेकर आता है जिसमें स्प्लिट स्क्रीन, डुअल ऐप सेटिंग्स में ऐप्स सर्च और बहुत से नए डिज़ाइन चेंज शामिल है. इस्मने नए आइकॉन्स शामिल हैं, लॉन्चिंग के लिए एनीमेशन और पिछले ऐप्स को भी अपडेट किया गया है. Xiaomi ने कई परफॉरमेंस भी अनुकूल की हैं.
नए MIUI 9 के साथ Xiaomi Mi Mix 2 भी अब कंपनी के Mi 6, Redmi 4, Mi 5, Mi5s Plus और Mi Max 2 के साथ इस लिस्ट में शामिल हुआ है, इन सभी हैण्डसेट्स को MIUI का लेटेस्ट वर्जन मिल चुका है.
यह फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है, इसके एक वेरिएंट में 6GB रैम/64GB स्टोरेज, दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम/ 128GB स्टोरेज और तीसरे वेरिएंट में 6GB रैम/ 256GB स्टोरेज मौजूद है. इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है.
Xiaomi Mi Mix 2 में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है. यह फोन स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6GB रैम से लैस है. इसके बैक पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX386 सेंसर मौजूद है. यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है. इसके फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो फेशियल रिकोग्निशन फंक्शन के साथ आता है.