Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन 5500 mAh की बैटरी से लैस जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Xiaomi के एक नए ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि Mi Max 3 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi ने Mi Max 3 को भारत में लॉन्च करने के लिए टीज़ कर दिया है। Mi Max 3 में 6.9 इंच की इमर्सिव डिस्प्ले और 5500 mAh की बैटरी मौजूद है। यह फोन Mi Max 2 और Mi Max से काफी बड़ा है।

Xiaomi के एक रीसेंट ट्वीट से संकेत मिलते हैं कि Mi Max 3 को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी खुलासा नहीं किया है कि डिवाइस को भारत में लॉन्च किया जाएगा लेकिन संकेत मिलते हैं कि जल्द डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को भारत में Rs 20000 (~Yuan 1893 /$275) की कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

https://twitter.com/xiaomi/status/1041159426315415552?ref_src=twsrc%5Etfw

Xiaomi Mi Max 3 में 6.9 इंच की फुल स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो 2160×1080 पिक्सल के फुल HD रेज़ोल्यूशन के साथ आती है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। Xiaomi ने डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 SoC को शामिल किया है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz है और यह एड्रेनो 509 ग्राफिक्स प्रोसेसर से लैस है। यह 4GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो शाओमी ने डिवाइस में AI सपोर्ट के साथ 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है जिसका अपर्चर f/1.9 है। डिवाइस के फ्रंट पर 8MP का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। डिवाइस में AI आधारित फीचर्स को शामिल किया गया है जिसमें AI ब्यूटीफाई और फेस अनलॉक शामिल है। यह 30fps पर 1080p रेज़ोल्यूशन की विडियो प्रोड्यूस कर सकता है, इसके अलावा डिवाइस में 720p के साथ 120-fps स्लो-मो विडियो सपोर्ट को भी शामिल किया गया है।

यह VoLTE HD कॉलिंग, 2.4G WiFi / 5G WiFi / WiFi डायरेक्ट, ब्लूटूथ 5.0, GPS, AGPS, USB टाइप-C और हेडफोन जैक के साथ आता है। 

Xiaomi Mi Max 3 तीन कलर विकल्पों में उपलब्ध हैं जिनमें ब्लैक, शेम्पीयन गोल्ड और ब्लू कलर शामिल हैं। यह डिवाइस 6GB/128GB स्टोरेज वैरिएंट और 4GB/64GB स्टोरेज वैरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत क्रमश: $250 और $300 है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :