Xiaomi Mi A1 को मिला एंड्राइड पाई का स्टेबल अपडेट

Updated on 10-Dec-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi ने अपने पहले एंड्राइड वन डिवाइस Mi A1 के लिए नया एंड्राइड पाई OS अपडेट जारी कर दिया है।

शाओमी के Mi A1 डिवाइस को एंड्राइड पाई का स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। लगभग दो महीने पहले डिवाइस को गीकबेंच पर देखा गया था। शाओमी ने कुछ समय पहले ही डिवाइस के लिए बीटा अपडेट जारी किया था।

इस अपडेट का साइज़ 1074MB है और एंड्राइड पाई अपडेट के साथ इसमें FM रेडियो को भी शामिल किया गया है। एंड्राइड पाई में एडाप्टिव बैटरी, एडाप्टिव ब्राइटनेस, नया नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल वेलबिंग और नया वोल्यूम कण्ट्रोल मेन्यू शामिल है।

सोर्स के मुताबिक यह अपडेट बंग्लादेश में मौजूद डिवाइसेज को प्राप्त हो चुका है। अगर अभी यह अपडेट आपके डिवाइस में प्राप्त नहीं हो पाया है तो कुछ समय इंतज़ार कर सकते हैं।

Xiaomi Mi A1 कम्पनी का पहला एंड्राइड वन स्मार्टफोन है। अगर Xiaomi Mi A1 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। यह 4GB की रैम से भी लैस है। साथ ही इसमें 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। इसमें 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है। यह डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसमें रियर हिस्से पर एक फिंगर प्रिंट सेंसर भी मौजूद है। Xiaomi Mi A1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों ही कैमरे 12MP के हैं। एक टेलीफ़ोटो लेंस है और दूसरा वाइड-एंगल लेंस है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :