Xiaomi Mi 9X के लॉन्च समय का खुलासा, स्पेक्स हुए लीक

Updated on 29-Mar-2019
HIGHLIGHTS

हाल ही में एक रिपोर्ट में शाओमी Mi A3 और Mi A3 Lite फ़ोन्स को 'bamboo_sprout' और 'cosmos_sprout' कोडनेम दिया गया था।

खास बातें:

  • Xiaomi Mi 9X Snapdragon 675 SoC से हो सकता है लैस
  • ट्रिपल रियर कैमरा होने की आशंका
  • Mi 9X MIUI 10 Android Pie पर कर सकता है रन

 

जहाँ शाओमी लवर्स को कंपनी के अगले फोन Mi 9X का इंतज़ार है वहीँ इस फ़ोन से जुडी एक और रिपोर्ट सामने आयी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह फ़ोन Mi A3 का चीनी वेरिएंट हो सकता है। इससे पहले आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi A3 और Mi A3 Lite फ़ोन्स को 'bamboo_sprout' और 'cosmos_sprout' कोडनेम दिया गया था। रिपोर्ट में एक डिवाइस का कोडनेम 'pyxis' भी था जिसे Mi 6X बताया जा रहा है जो कि Mi A2 का चीनी वेरिएंट हो सकता है।

आपको बता दें कि लेटेस्ट लीक से 'pyxis' यानी Mi 6X अपग्रेड के बारे में यह सामने आया है कि यह Mi 9X हो सकता है। वहीँ इस Mi 9X फ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी लीक हुईं हैं। लीक के मुताबिक  Mi 9X की शुरुआती कीमत 1,699 चीनी युआन यानी लगभग 18,000 रुपये हो सकती है। इसके साथ ही कंपनी इसे अप्रैल 2019 में लॉन्च कर सकती है।

स्पेक्स की बात करें तो लीक से यह खुलास हुआ है कि फोन में ग्लास बैक पैनल का इस्तेमाल किया जाएगा जो 7.5 मिलीमीटर का हो सकता है। Xiaomi Mi A3 और Mi 9X दोनों ही फोन के हार्डवेयर लगभग एक जैसे ही हैं। वहीँ Weibo से मिली जानकारी की मानें तो फोन में 6.4 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप नॉच हो सकता है। साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फ़ोन में शामिल किया जा सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Jio, Airtel, Vodafone और Idea में ऐसे चेक करें अकाउंट बैलेंस और वैधता

ट्रिपल कैमरा और 3,340mAh की बैटरी के साथ Huawei P30 Lite हुआ लॉन्च

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :