Xiaomi Mi 8 Youth स्मार्टफोन के स्पेक्स कहीं न कहीं इस लीक लिस्टिंग के माध्यम से Xiaomi Mi 8 SE जैसे लग रहे हैं।
ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi 8 लाइनअप को जल्द ही एक नया मेम्बर Xiaomi Mi 8 Youth के तौर पर मिलने वाला है। इस डिवाइस को TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार, डिवाइस के स्पेसिफिकेशन Mi 8 SE स्मार्टफोन से काफी मिलते जुलते हैं। इसके अलावा एक स्पेक्स शीट को वेइबो पर भी देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस यूथ एडिशन को चीन में युवाओं को टारगेट करके के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस को इस लिस्टिंग के अनुसार 24-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है, अगर हम Xiaomi Mi 8 SE स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 20 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया था।
Xiaomi Mi 8 Youth के रुमर्ड स्पेसिफिकेशन
अगर हम इस डिवाइस के बारे में चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसके स्पेक्स कहीं न कहीं Xiaomi Mi 8 SE से काफी मिलते जुलते हैं। इस Xiaomi Mi 8 Youth स्मार्टफोन में आपको एक 6.26-इंच की एक FHD+ डिस्प्ले 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिलने वाली है। इसके अलावा इसमें आपको नौच भी मिल रहा है। इसके साथ ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को अभी हाल ही में लॉन्च किये गए स्नेपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह प्रोसेसर भी हमने Xiaomi Mi 8 SE में देखा है।
Xiaomi Mi 8 Youth स्मार्टफोन में 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन में कैमरा आदि की बात करें तो आपको इसके बारे में भी बताते हैं। Xiaomi Mi 8 Youth स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने की संभावना है। फोन में एक 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एक 2-मेगापिक्सल या 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। फोन में एक 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की भी उम्मीद है। फोन में एक 3350mAh क्षमता की बैटरी मिलने के आसार हैं, यह बैटरी फोन में क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 के साथ आ सकती है।