Xiaomi Mi 8 इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट एडिशन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 के साथ लॉन्च

HIGHLIGHTS

Xiaomi ने चीन में अपने Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन का एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब यहाँ सवाल उठता है कि आखिर जब Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पहले से ही उपलब्ध है, तो कंपनी ने इसके इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को क्यों लॉन्च किया है?

Xiaomi ने चीन में अपने Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन का एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर वाला वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। अब यहाँ सवाल उठता है कि आखिर जब Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन पहले से ही उपलब्ध है, तो कंपनी ने इसके इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को क्यों लॉन्च किया है? हालाँकि कंपनी Xiaomi Mi 8 का एक एक्सप्लोरर एडिशन भी लॉन्च किया हुआ है, लेकिन यह डिवाइस एक ट्रांसपेरेंट बैक के साथ आता है। हालाँकि अब शाओमी ने एक Xiaomi Mi 8 के एक लेटेस्ट इन-डिस्प्ले मॉडल को भी लॉन्च कर दिया है। 

शाओमी के इस नए डिवाइस में आपको डिजाईन को लेकर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह डिवाइस देखने में ओपो आर17 और ओपो आर 17 प्रो की तरह एक ग्लॉसी लुक में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा इस नए शाओमी मॉडल में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। यह डिवाइस को कंपनी के अनुसार लगभग 29 फीसदी ज्यादा जल्दी अनलॉक कर देता है। इस डिवाइस की तुलना Xiaomi Mi 8 Explorer एडिशन से की जा रही है। उसके मुकाबले नए मॉडल का फिंगरप्रिंट सेंसर ज्यादा तेज़ है। 

Xiaomi Mi 8 इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट एडिशन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

अगर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह डिवाइस पिछलों के मुकाबले एक जैसे फीचर्स के साथ आता है। हालाँकि नया मॉडल होने के नाते आपको इसमें कुछ बी बदलाव जरुर देखने को मिलने वाले हैं। इस नए डिवाइस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 6GB/8GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसे कई अलग अलग रंगों में लॉन्च न करके मात्र गोल्ड कलर ऑप्शन में ही लॉन्च किया है, हालाँकि Xiaomi Mi 8 Explorer Edition को कई अलग अलग रंगों में पेश किया गया है। 

फोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन में एक 6.21-इंच की 1080×2248 पिक्सल वाली 18::9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें सैमसंग के द्वारा निर्मित सुपर AMOLED डिस्प्ले मौजूद है। इसके अलावा इस डिस्प्ले में नौच डिजाईन तो मौजूद है ही। 

कैमरा की अगर बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को एक 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। यह नौच पर ही स्थित है और इसके अलावा यहाँ प्रोक्सिमिटी सेंसर, इयरपिस, इन्फ्रारेड लाइटिंग और इन्फ्रारेड लेंस भी मिल रहा है। फोन में कंपनी की ओर से एक एडवांस इन्फ्रारेड फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एप्पल के iPhone X में मौजूद फेस ID से भी ज्यादा सिक्योर है। 

इस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इस डिवाइस को अगर इस प्रोसेसर के साथ AnTuTu पर देखा जाये तो सबसे ज्यादा 301,472 स्कोर मिले हैं। इससे ज्यादा स्कोर इस प्रोसेसर के साथ किसी अन्य स्मार्टफोन  को नहीं मिले हैं। इस डिवाइस के रियर कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को दो 12-मेगापिक्सल के कैमरा से लैस किया गया है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करता है। अब अगर इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को चाइना में पेश किया गया है।

वाया:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :