Xiaomi Mi 5S को पिछले साल चाइना में लॉन्च किया गया था. इस डिवाइस को एंड्रॉयड मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था. अब इस डिवाइस को GFXBench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा के साथ स्पॉट किया गया है. इन शानदार प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट, डील का फ़ायदा उठायें.
माना जा रहा है कि कंपनी इस डिवाइस के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग कर रही है और जल्द ही इसे डिवाइस के लिए लॉन्च किया जा सकता है. इस डिवाइस के 3GB वेरिएंट की कीमत Rs. 19,932 और 4GB वेरिएंट की कीमत Rs. 22,925 है.
लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में वही स्पेसिफिकेशन मौजूद हैं जो जो लॉन्चिंग के समय थे. इस डिवाइस को मूल रूप से एंड्रॉयड मार्शमेलो बेस्ड MIUI 8 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया था.
इस स्मार्टफोन में 5.15 इंच फुल HD (1920 x 1080) डिस्प्ले मौजूद है. इस डिवाइस में 2.15 क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर मौजूद है. इस डिवाइस में 3GB/4GB RAM के विकल्प हैं. इस डिवाइस में 3200mAh की बैटरी है.
इस डिवाइस में क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी मौजूद है. इस डिवाइस में अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन में रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल है जिसके साथ डुअल LED फ्लैश मौजूद है. इन शानदार प्रोडक्ट्स पर मिल रहा है बहुत ही भारी डिस्काउंट, डील का फ़ायदा उठायें.