Xiaomi की ताबड़तोड़ सेल..महंगे वाले फोन्स, टैबलेट और स्मार्ट टीवी मिल रहे बेहद सस्ते, लिमिटेड टाइम के लिए है ऑफर

HIGHLIGHTS

Xiaomi Fan Festival 2026 इस समय चल रहा है।

सेल के दौरान बहुत से Flagship Phone पर डील मिल रही है।

Xiaomi की इस सेल में टैबलेट के अलावा स्मार्ट टीवी भी सस्ते में मिल रहे हैं।

अगर आप काफी समय से किसी नए Xiaomi या Redmi फोन की तरफ नज़रें गड़ाए बैठे हैं और सोच रहे थे कि कब कोई अच्छा मौका आएगा, जब आप इस फोन को खरीद पाएंगे तो वो मौका अभी आ गया है। Xiaomi ने भारत में अपनी Fan Festival 2026 शुरू कर दी है, इसमें फोन से लेकर टैबलेट और स्मार्ट टीवी तक प्रोडक्टस पर दमदार और बेहतरीन छूट मिल रही है। यहाँ आप जान सकते हैं कि कौन से फोन के अलावा आपको इन प्रोडक्टस पर ऑफर, डील और डिस्काउंट मिल रहा है।

कब तक मिलेगा फायदा

यह फेस्टिवल सेल 6 अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाली है, इसका मतलब है कि आप इसका लाभ पूरे 10 दिनों के लिए उठा सकते हैं। यह छूट Xiaomi के अपने ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन रीटेल स्टोर्स के साथ साथ बड़े बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगी।

Xiaomi 17 पर 10 हज़ार रुपये की बचत

अगर आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं तो आप Xiaomi 17 को खरीद सकते हैं, इस समय इस फोन के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल पर 10,000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। यह फोन Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलता है, इसकी असल कीमत को देखा जाए तो यह इंडिया के बाजार में 1 लाख के आसपास के प्राइस में लॉन्च हुआ था। वहीं, Xiaomi 17 Ultra भी इस समय सस्ते में मिल रहा है। इस फोन में Leica का कैमरा सेटअप दिया गया है, फोन का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल इस समय आपको 1,29,999 रुपये में मिलने वाला है।

Redmi Note 15 Series भी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध

अगर आप मिड-रेंज वाले यूजर हैं तो आपके लिए Redmi Note 15 Series में तीनों मॉडल इस समय सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। Redmi Note 15 5G को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 22,999 रुपये में, Note 15 Pro 5G को 26,999 रुपये में और Note 15 Pro Plus 5G को इस समय आप 34,999 रुपये के प्राइस में खरीद सकते हैं। यह ऑफर 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल्स पर दिया जा रहा है।

सस्ते में स्मार्टफोन तलाश रहे लोगों के लिए भी सेल में काफी कुछ

जो लोग ज़्यादा खर्च नहीं करना चाहते उनके लिए भी इस सेल में काफी कुछ मिल रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि आप Redmi A5 को इस समय 7,999 रुपये में, Redmi A4 5G को आप 9,299 रुपये में और Redmi 15C 5G को इस समय 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

CategoryDevice NameVariant or SizeMRP (Rs.)Offer Price (Rs.)
SmartphonesXiaomi 17 Ultra16GB+512GB169999129999
SmartphonesXiaomi 1712GB+512GB9999989999
SmartphonesRedmi Note 15 Pro+ 5G8GB+256GB3999934999
SmartphonesRedmi Note 15 Pro 5G8GB+128GB3399926999
SmartphonesRedmi Note 15 5G8GB+128GB2699922999
SmartphonesRedmi 15 5G6GB+128GB1999916499
SmartphonesRedmi 15C 5G4GB+128GB1699913999
SmartphonesRedmi A4 5G4GB+64GB109999299
SmartphonesRedmi A53GB+64GB89997999
TabletsXiaomi Pad 88GB+128GB3399932999
TabletsRedmi Pad 2 Pro8GB+128GB2599924999
TabletsRedmi Pad 24GB+128GB1799916999
Smart TVsXiaomi QLED TV X Pro 65 202565-inch5499949999
Smart TVsXiaomi QLED TV X Pro 55 202555-inch4099938999
Smart TVsXiaomi 4K TV X 55 202555-inch3599933999
Smart TVsXiaomi QLED TV X Pro 43 202543-inch2899926999
Smart TVsXiaomi 4K TV X 50 202550-inch2849926499
Smart TVsXiaomi 4K TV X 43 202543-inch2599923999
Smart TVsXiaomi QLED TV A Pro 32 202532-inch1399913499
Smart TVsXiaomi Smart TV A 32 202532-inch1299911999

टैबलेट और टीवी भी सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध

फोन के अलावा Redmi Pad 2, Redmi Pad 2 Pro और Xiaomi Pad 8 पर भी 1,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इसके अलावा अगर आप टीवी खरीदना चाहते हैं तो आप 32 इंच से लेकर 65 इंच तक के Xiaomi स्मार्ट टीवी भी इस सेल में सस्ते में मिल रहे हैं, इन टीवी में QLED और 4K जैसी सुविधाएं भी आपको मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: क्या दुनिया का चूना लगा रहा है ChatGPT का जनक? कोई झूठा तो कोई बता रहा सनकी, लग रहे गंभीर आरोप

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :