Xiaomi अपने एक नए फोन पर काम कर रही है, जिसमें कथित तौर पर 7000mAh की बैटरी और दो 200MP के कैमरा होने वाले हैं। इस फोन को लेकर जानकारी एक जाने माने टिप्स्टर की ओर से सामने आई है। इसके अनुसार, Xiaomi 18 Pro को कंपनी एक छोटी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा Xiaomi 18 Pro Max में एक बड़ी स्क्रीन देखी जाएगी। अगर हम Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को देखते हैं तो इनमें क्रमश: 6.3-इंच की स्क्रीन के अलावा 6.9-इंच की स्क्रीन मौजूद थी। Xiaomi 18 Series के लॉन्च को लेकर कहा जा रहा है कि इसे चीन के बाजार में सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है, इसी दौरान एप्पल अपने iPhones को लॉन्च करता है।
Tipster Digital Chat Station को देखा जाए तो इसके अनुसार जानकारी सामने आई है और Gizmochina ने भी इसे लेकर जानकारी दी है कि आगामी फोन को एक छोटी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, यह फोन Xiaomi 18 Pro हो सकता है। इसके अलावा लीक से सामने आए Prototype को अगर देखा जाए तो इसके अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में एक 7000mAh की बैटरी भी हो सकती है।
लेटेस्ट लीक से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन में एक ज्यादा बेहतर कैमरा मिल सकता है, जानकारी के अनुसार फोन में 200MP का मेन कैमरा मीलने वाला है। इसके साथ साथ फोन में एक 200MP का ही पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।
अभी कुछ समय पहले ही इसी सोर्स की ओर से कुछ अन्य जानकारी भी सामने आई थी, पहले सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन में 200MP का दो कैमरा हो सकते हैं। Xiaomi 17 Pro के 50MP कैमरा के मुकाबले यह बड़ा अपग्रेड हो सकता है। अगर यह सही साबित हुआ तो इस छोटे फोन में आपको एक 200MP का कैमरा मिल सकता है, और इसके अलावा फोन में एक 200MP का पेरिस्कोप लेंस सामने आ सकता है।
अगर लेटेस्ट लीक आदि को देखा जाए तो Xiaomi 18 Pro में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिन्ट सेन्सर हो सकता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग के अलावा फुल वाटर रेसिस्टेंट क्षमता भी मिल सकती है। इस समय अगर Xiaomi 17 Pro को देखा जाए तो फोन में IP68 रेटिंग मिलती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।
कुछ समय पहले सामने आए लीक के अनुसार Xiaomi 18 Series में कंपनी तीन नए फोन्स को लॉन्च कर सकती है, जो Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max के तौर पर लॉन्च होंगे। इन फोन्स में स्नैपड्रैगन 8 जेन 6 प्रोसेसर हो सकता है, हालांकि, स्टैन्डर्ड मॉडल को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़ें: अब महंगा फोन नहीं रहेगा सपना.. 20000 रुपये के डिस्काउंट पर रहा ये प्रीमियम फ्लिप फोन, धमाकेदार है ऑफर