Xiaomi 17 Launched in India with 100W fast Charging and Triple Leica Rear camera Launched in India Price Specs
Xiaomi 17 को भारत में Xiaomi 17 Ultra के साथ भारत में लॉन्च कर दिया गया है. स्टैंडर्ड फ्लैगशिप मॉडल Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आता है जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है. यह फोन चीन में सितंबर 2025 में 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन कुछ चुनिंदा ग्लोबल बाज़ारों में 6330mAh बैटरी के साथ आया. इसी तरह भारतीय वेरिएंट भी 6330mAh बैटरी के साथ पेश हुआ है, जो वायर्ड और वायरलेस दोनों फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह हैंडसेट Leica के 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट से लैस है.
Xiaomi 17 की भारत में कीमत 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल को 99,999 रूपए में पेश किया गया है. यह हैंडसेट ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शंस में आता है और शाओमी इंडिया वेबसाइट, अमेज़न और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर 13 मार्च से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के तहत ग्राहक 512GB वेरिएंट को 256GB मॉडल की कीमत पर खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं, कम्पनी इस फोन की खरीदारी के साथ 9,999 रुपये का फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी बिल्कुल फ्री में दे रही है.
Xiaomi 17 में एक 6.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो 2,656×1,220 रेज़ोल्यूशन और 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट ऑफर करती है. यह पैनल 300Hz तक टच सैम्पलिंग रेट और 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस भी देता है. यह DCI-P3 कलर कवरेज, 12-बिट कलर डेप्थ, HDR10+ और डॉल्बी विज़न सपोर्ट को भी सपोर्ट करता है.
यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC से लैस है जिसे एड्रीनो GPU, 16GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का साथ दिया गया है. कम्पनी ने इसमें अपना 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी दिया है. यह Android 16-आधारित Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है.
कैमरा विभाग में यह फोन एक 50MP प्राइमरी कैमरा OIS के साथ, एक 50MP टेलीफोटो कैमरा OIS के साथ और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा ऑफर करता है. इस फोन में फ्रंट कैमरा भी 50MP का है. रियर कैमरा 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है.
Xiaomi 17 एक 6330mAh बैटरी के साथ आता है जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट देती है. यह हैंडसेट डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड भी है.
Xiaomi 17 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C port शामिल हैं. स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलता हैं. सुरक्षा के लिए इसमें एक अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया है.