7500mAh की बैटरी, दो डिस्प्ले और इस लेटेस्ट प्रोसेसर वाला पहला फोन लॉन्च, इंडिया में कब होगी एंट्री, देखें स्पेक्स, प्राइस और अन्य डिटेल्स

Updated on 26-Sep-2025

Xiaomi ने चीन में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को पेश कर दिया है। इन स्मार्टफोन्स की सबसे बड़ी खासियत है इसका रियर सेकेंडरी डिस्प्ले, जो कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दिया गया है। इसके साथ ही ये फोन नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो इन्हें और भी पावरफुल बनाता है।

हालांकि, भारतीय यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद है कि कंपनी इनका लॉन्च फरवरी 2026 तक कर सकती है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

भारत में कौन से मॉडल होंगे उपलब्ध?

Xiaomi आमतौर पर भारत में अपने फ्लैगशिप सीरीज के स्टैंडर्ड (Vanilla) और Ultra मॉडल्स को पेश करती है। लेकिन इस बार Ultra वेरिएंट नहीं आया है, इसलिए माना जा रहा है कि भारत में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Pro Max ही लॉन्च किए जाएंगे।

Xiaomi 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Pro Max को चीन में शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है और भारत में भी इसी तरह की खूबियों की उम्मीद की जा रही है। इस फोन में एक 6.9-इंच का बड़ा और प्रीमियम डिस्प्ले, 2K रेजोल्यूशन के साथ मौजूद है। इसमें Xiaomi Dragon Crystal Glass प्रोटेक्शन और 3,500 निट्स ब्राइटनेस दी जा सकती है, अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर आप सूरज की डायरेक्ट रौशनी में भी फोन को अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं, इसकी डिस्प्ले तेज धूप में भी ब्राईट होने वाली है।

फोन में एक मैजिक बैक स्क्रीन भी दी गई है, इसे आप फोन के सबसे खास फीचर के तौर पर देख सकते हैं, इस डिस्प्ले के साथ यूजर्स रियर कैमरा का इस्तेमाल करते हुए सेल्फी ले सकते हैं और फोटो का प्रीव्यू देख सकते हैं।

जानकारी के लिए बताते चलें कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन है जिसमें Qualcomm का 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मौजूद है। इसके साथ ही फोन में 16GB तक की RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इस फोन में नया HyperOS 3, जिसमें HyperIsland फीचर होगा, जो Apple के Dynamic Island जैसा अनुभव देगा।

कैसा है Xiaomi के इस लेटेस्ट फोन का कैमरा

इस फोन का कैमरा इसका सबसे खास हिस्सा है, जिसमें Leica ट्यून किया हुआ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में एक 50MP प्राइमरी Light Hunter 950L सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस (f/2.0) और एक 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ दिया जा रहा है, फोन के फ्रंट पर 50MP सेंसर दिया जा सकता है, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग अनुभव देगा।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो लंबे समय तक बैकअप देगी। इस बतेरी को सपोर्ट करने के लिए फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग आदि भी मिलने वाली है, इसका मतलब ही कि कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज होकर घंटों तक चलने के लिए तैयार हो जाएगा।

भारत में संभावित कीमत

Xiaomi 17 Pro Max की कीमत पिछले मॉडल Xiaomi 15 Ultra (1,09,999 रुपये) से ज्यादा हो सकती है। उम्मीद है कि यह भारत में 1,15,000 रुपये से 1,20,000 रुपये के बीच के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अगर आप एक ऐसा प्रीमियम और इनोवेटिव स्मार्टफोन चाहते हैं जो शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ आता हो, तो Xiaomi 17 Pro Max आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर बंपर ऑफर, 57,000 रुपये तक की बचत का मौका

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :