Xiaomi 15 Ultra: 200MP कैमरा वाले शाओमी के धाकड़ फोन का लॉन्च करीब, एंट्री से ही जानें क्या हो सकता है प्राइस और स्पेक्स

Updated on 06-Feb-2025
HIGHLIGHTS

Xiaomi 15 Ultra को फरवरी महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है।

आइए Xiaomi के इस धाकड़ फोन का प्राइस और लॉन्च से पहले ही इसके स्पेक्स आदि को देख लेते हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi 15 Ultra के अलावा अपने SU7 Ultra Car को पेश कर सकती है।

Xiaomi अपने आगामी फोन Xiaomi 15 ultra को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ अपनी नई SU7 Ultra Car को भी पेश कर सकती है। Xiaomi का फोन और नई कार इसी महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। आइए जानते है कि आखिर Xiaomi के इस फोन में क्या मिलने वाला है और कब इस फोन को लॉन्च किया जा सकता है।

कहता है Xiaomi 15 Ultra को लेकर सामने आ रहा दूसरा लीक

एक अन्य खबर पर चर्चा करें जो इंटरनेट पर इस समय चल रही है तो आपको बता देते हैं कि एक लीक पोस्टर से यह जानकारी आ रही है कि Xiaomi 15 Ultra को 26 फरवरी को होने वाले एक ईवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन चीन में 7PM यानि इंडिया टाइम के अनुसार 4:30PM पर लॉन्च किया जा सकता है। इस ईवेंट में केवल Xiaomi 15 Ultra को ही नहीं, कंपनी अपने SU7 Ultra Car को भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि, आने वाले दिनों में इसे लेकर और जानकारी आना शुरू हो जाने वाली है।

यह भी पढ़ें: धड़ाम से गिर गई Samsung Galaxy S23 की कीमत, अब खरीद लो इस सस्ते दाम में, अभी भी दमदार है ये सैमसंग फोन

इसके अलावा, ऐसा भी माना जा रहा है कि इन दोनों ही प्रोडक्ट को MWC 2025 में भी शोकेस किया जा सकता है। यह ईवेंट मार्च में होने वाला है। अगर यह यहाँ आते हैं तो इनके ग्लोबल लॉन्च की संभावना भी बढ़ जाने वाली है।

किन स्पेक्स के साथ लॉन्च हो सकता है Xiaomi 15 Ultra?

अगर हम इंटरनेट पर कुछ लीक और रुमर्स की बात करें तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन में क्वलकॉम का नया नवेला Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन में आपको Leica-branded Quad Camera Setup भी मिल रहा है, फोन में एक 50MP का मेन कैमरा, एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।

इसके अलावा फोन में एक दमदार 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस अलग से भी मिलने वाला है। इस फोन में एक 6.8-इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले मिल रही है, जो 2K रेजोल्यूशन से लैस है, इसमें आपको 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है।

अगर एक अन्य रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन में आपको 16GB की रैम और 512GB स्टॉरिज भी मिल सकता हा। इसके अलावा फोन को Black, White और Silver Color में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में HyperOS 2.0 को भी शामिल किया जा सकता है। इसमें आपको अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेन्सर मिल सकता है, इसके अलावा फोन में eSIM Support के अलावा 6000mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 90W Wired और 50W Wireless Charging क्षमता भी मिलती है।

Xiaomi 15 Ultra का प्राइस क्या हो सकता है?

Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन को CNY 6,499 शुरुआती प्राइस में पेश किया जा सकता है, जो लगभग लगभग 78,000 रुपये के आस-पास बैठता है। अगर इस प्राइस में फोन को लॉन्च किया जाता है तो यह जाहीर तौर पर Samsung Galaxy S25 Ultra के साथ साथ iPhone 16 Pro को टक्कर देने वाला एक कड़ा प्रतिद्वंदी बन जाने वाला है।

यह भी पढ़ें: खत्म होने वाली हैं इंतज़ार की घड़ियाँ! इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Vivo V50, इंडिया प्राइस, लॉन्च डेट और स्पेक्स देख डालो

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :