चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने भारत और ग्लोबल मार्केट में अपनी Xiaomi 15 सीरीज़ की लॉन्च डेट को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आगामी फ्लैगशिप डिवाइस, जिनमें Xiaomi 15 Ultra और Xiaomi 15 शामिल हैं, को दमदार कैमरा और बेहतरीन नए डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसी पीढ़ी के पुराने फोन्स के मुकाबले नए फोन्स में कई अपग्रेड देखने को मिलने वाले हैं।
इसके अलावा, इन स्मार्टफोन्स में परफॉरमेंस आदि में भी बड़े बदलाव के साथ यूजर्स अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए AI फीचर्स भी देखे जा सकते हैं। यहाँ हम Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की संभावित कीमत के साथ साथ संभावित स्पेक्स आदि पर भी चर्चा करने वाले हैं, ताकि आपको Xiaomi 15 Series के लॉन्च से पहले ही इस बारे में जानकारी हो।
Xiaomi 15 सीरीज़ की आधिकारिक लॉन्च तिथि 2 मार्च 2025 तय की गई है। यह Xiaomi India पेज द्वारा Xiaomi Global लॉन्च डेट की पुष्टि को रिट्वीट करने के बाद सामने आई, जिसमें लिखा था, “2 मार्च के लिए अपने कैलेंडर को ब्लॉक कर लें।”
एक नए लीक की मानें तो Xiaomi 15 में 6.36-इंच का OLED डिस्प्ले 1.5K रिज़ोल्यूशन के साथ देखने को मिल सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है और इसमें 12GB RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज भी देखने को मिल सकती है।
फोन में 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है और 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट भी इसके साथ दी जा सकती है। यह Android 15 पर आधारित HyperOS 2.0 पर काम कर सकता है। इस डिवाइस में Leica कैमरा भी हो सकता है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का मेन कैमरा होने की जानकारी भी इंटरनेट पर आ रही है।
दूसरी ओर, Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच का बड़ा 2K क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट हो सकता है और 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज हो सकता है। इसमें 6,100 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इस बैटरी के साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस डिवाइस में 50MP Sony LYT900 OIS, 50MP Samsung JN5 अल्ट्रावाइड, 50MP IMX858 3x टेलीफोटो और 200MP HP9 पेरिस्कोप लेंस हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 15 की कीमत लगभग 70,000 रुपये के आसपास हो सकती है। इसके अलावा ऐसा भी माना जा रहा है कि Xiaomi 15 Ultra की कीमत भारत में Xiaomi 14 Ultra के समान हो सकती है, यह कीमत 99,999 रुपये थी।