Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13 Ultra को पिछले महीने लॉन्च किया था। यह टॉप-ऑफ-द-लाइन स्पेसिफिकेशन्स के साथ आया था। Leica-ब्रांडेड कैमरा और अलग-अलग इमेजिंग केपेबिलिटीज़ के साथ कंपनी मोबाइल इमेजिंग को पूरी तरह से एक नए लेवल पर ले गई। मोबाइल इमेजिंग के मामले में Apple और Huawei तगड़े दावेदार हैं।
एक नए डेवलपमेंट में एक Weibo यूजर ने बताया कि शाओमी ने AAC Technologies के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। दोनों कंपनियों के बीच यह कॉन्ट्रैक्ट अग्रीमेंट WLG हाई-लेंस सेंसर्स डिजाइन करने के लिए साइन किया गया है। इसी के साथ शाओमी का लक्ष्य अपनी फोटोग्राफिक केपेबिलिटीज़ को ऊंचाइयों पर ले जाना है। कहा गया है कि अगली जनरेशन की Xiaomi 14 series हाई-एंड लेंस के साथ आने वाले पहले प्रॉडक्ट्स में से एक होगी।
कई शाओमी डिवाइसेज़ में WLG ग्लास-प्लास्टिक हाइब्रिड्स का उपयोग किया जा चुका है। Xiaomi CIVI 2 में WLG ग्लास-प्लास्टिक हाइब्रिड लेंस का इस्तेमाल किया गया है जिसमें एक WLG वेफ़र-लेवल ग्लास लें और छह प्लास्टिक लेंस शामिल हैं अधिक अपर्चर और अधिक शार्प लेंस ऑफर करता है। AAC Technologies के साथ कॉन्ट्रैक्ट करना शाओमी की हाई-एंड स्मार्टफोंस की स्ट्रैटजी में एक महत्वपूर्ण कदम है।
हाल ही में Xiaomi और AAC Technologies ने Mi और AAC कैमरा जॉइंट लैबोरेटरी की भी स्थापना की थी जिसमें नई इमेजिंग तकनीकों पर काम किया जाएगा।