वोडाफोन ने एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है. इस प्लान की कीमत Rs. 786 है और इसे रमजान के मौके पर पेश किया गया है.
Rs. 786 की कीमत वाले पैक के तहत अनलिमिटेड लोकल, STD कालिंग और रामिंग के साथ ही 25GB 3G/4G डाटा मिल रहा है. यह ऑफर असम और नार्थ ईस्ट सर्किल में उपलब्ध है.
https://twitter.com/sanjaybafna/status/872775204057042947
अभी हाल ही में टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने रमजान के मौके पर अपने यूजर्स के लिए नए ऑफर पेश किया था. इन नए ऑफर्स के तहत कंपनी अनलिमिटेड लोकल और STD कालिंग के साथ ही फ्री डाटा भी दे रहा है. यह ऑफर उत्तर प्रदेश पश्चिम और उत्तराखंड में उपलब्ध हैं.इस ऑफर के तहत रमजान स्पेशल पैक के तहत 2G और 3G यूजर्स अनलिमिटेड डाटा सिर्फ Rs. 5 और Rs. 19 में पा सकते हैं. इसके साथ ही 2G यूजर्स के लिए भी पैक पेश किया गया है, जिसके तहत अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ ही अनलिमिटेड डाटा मिल रहा है. इस पैक की कीमत Rs. 253 है.
वहीँ अगर बात करें, Rs. 345 की कीमत के पैक के तहत यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल्स के साथ ही हर दिन 1GB डाटा मिलेगा.