Vivo Y58 5G India launch date in India confirmed for June 20
वीवो ने सोमवार को एक मीडिया इनवाइट में पुष्टि की थी कि Vivo Y58 5G इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाला है। Vivo Y-सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। इसमें एक सरक्युलर रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें दो कैमरा सेंसर्स शामिल होंगे। Vivo Y58 स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 SoC पर चलने की उम्मीद है। कहा गया है कि यह एक 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें एक 6000mAh बैटरी लगी होगी जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
वीवो का यह 5G हैंडसेट भारत में 20 जून को लॉन्च होगा। अगर हम ब्रांड द्वारा रिलीज की गई टीज़र इमेज को देखें तो यह अपकमिंग फोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ दो कलर ऑप्शंस में आएगा। ऐसा लगता है कि इसमें एक सरक्युलर शेप का कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक LED फ्लैश के साथ एक रिंग फ्लैश मिलेगा, जैसा कि Vivo Y200t में देखा गया था।
पिछले लीक के अनुसार, Vivo Y58 एक 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1024 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। कहा गया है कि यह स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट पर चलेगा और 8GB RAM को सपोर्ट करेगा।
फ़ोटोज़ और वीडियोज़ के लिए डिवाइस में 50MP प्राइमरी सेंसर और 2MP शूटर दिया जा सकता है। साथ ही आगे की तरफ एक 8MP सेल्फ़ी शूटर मिलने की उम्मीद है। यह हैंडसेट IP64 रेटिंग के साथ आ सकता है। कहा गया है कि इसमें 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकती है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Y28 5G संभावित तौर पर एक 6000mAh बैटरी को पैक करेगा जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। मोटाई में यह फोन 7.99mm और वज़न में 199 ग्राम का हो सकता है। इसके अलावा हैंडसेट में ड्यूल स्पीकर्स और ऑथेंटिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल हो सकता है।