Vivo ने आज यानि 26 अप्रैल को भारत में अपनी Vivo X90 Series को लॉन्च कर दिया है, आज हम Vivo X90 Pro स्मार्टफोन्स के साथ जिसे Vivo X90 Series में लॉन्च किया गया है के साथ Xiaomi 13 Pro और Samsung Galaxy S23 Ultra की तुलना करने वाले हैं। इन सभी फोन्स में आपको बेहतरीन स्पेक्स और फीचर मिल रहे हैं। आइए अब जानते हैं कि आखिर इन तीनों फोन्स के स्पेक्स को देखते हुए जानते है कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहने वाला है।
Samsung Galaxy S23 Ultra स्मार्टफोन में एक ब्राइट डिस्प्ले मिलती है, यह 1750 निट्स पीक लुमिनेंस के साथ आती है। इसके अलावा इसमें आपको Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। Xiaomi 13 Pro में आपको Gorilla Glass Victus मिलता है। बाओमेट्रिक्स को देखें तो तीनों ही फोन्स में आपको इन-डिस्प्ले सेन्सर मिलता है। हालांकि मात्र सैमसंग के फोन में आपको अल्ट्रासोनिक सोल्यूशंस मिलता है। इस फीचर को ज्यादा सिक्योर माना जाता है।
इसके अलावा सैमसंग फोन में आपको स्टाइलस भी मिलता है, जो इस फोन की USP कही जा सकती है।
सैमसंग गैलक्सी एस23 अल्ट्रा और Xiaomi 13 Pro में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, हालांकि Vivo X90 Pro में आपको MediaTek 9200 प्रोसेसर है। तीनों ही फोन्स में आपको 256GB तक की UFS 4.0 स्टॉरिज क्षमता मिलती है।
हालांकि तीनों ही फोन्स को एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च किया गया है, और तीनों ही फोन्स में अलग अलग कंपनी ने अपनी अपनी स्किन दी है।
Samsung फोन में आपको एक 200MP का मेन कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 10MP का अन्य कैमरा एक 10MP का एक और कैमरा और एक 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
इसके अलावा अगर हम Vivo X90 Pro और Xiaomi 13 Pro की चर्चा करें तो इन दोनों ही फोन्स में आपको 50.3MP का मेन कैमरा मिलता है।
Vivo X90 Pro में एक 50.3MP का मेन कैमरा और इसके अलावा एक 50MP अन्य कैमरा के अलावा एक 12MP का अन्य सेन्सर भी है। इसके अलावा Xiaomi 13 Pro में आपको एक 50.3MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।
फ्रन्ट कैमरा की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Samsung Galaxy S23 Ultra में आपको एक 12MP का सेन्सर मिलता है। Vivo X90 Pro में एक 32MP का सेन्सर कैमरा मौजूद है, इसके अलावा Xiaomi 13 Pro में एक 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलक्सी एस23 अल्ट्रा स्मार्टफोन और Xiaomi 13 Pro स्मार्टफोन में आपको WiFi 6E का सपोर्ट मिलता है, हालांकि Vivo X90 Pro में आपको WiFi 6 का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग और Vivo Phones में आपको USB C 3.2 मिलता है, हालांकि Xiaomi Phone में आपको USB C 2.0 मिलता है।
Samsung Phone में आपको एक 5000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा Vivo X90 Pro में आपको एक 4870mAh की बैटरी मिलती है, हालांकि Xiaomi 13 Pro में आपको एक 4820mAh की बैटरी मिलती है। Xiaomi और Vivo Phones में आपको 120W की वाइर्ड चार्जिंग मिलती है, इसके अलावा 50W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें है। इसके अलावा सैमसंग फोन में 25W की वाइर्ड और 15W की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलती है।