Vivo X300 series
इस समय फ्लैगशिप फोन का मतलब सिर्फ फास्ट प्रोसेसर या बड़ी स्क्रीन नहीं रह गया, असली मुकाबला आजकल कैमरा के बीच होने लगा है। ऐसा देखा गया है कि इस रेस में Vivo हमेशा कैमरा पर सबसे ज्यादा फोकस करता है। अब कंपनी अपने नए फ्लैगशिप Vivo X300 Ultra और Vivo X300s लॉन्च करने जा रही है, और जो जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ रही है, उससे साफ है कि इस बार भी पूरा जोर कैमरा पर ही रहने वाला है।
असल में, सबसे ज्यादा चर्चा Vivo X300 Ultra के कैमरे को लेकर हो रही है। बताया जा रहा है कि इसमें 200MP का Sony LYT-901 सेंसर मिलेगा, जो बहुत बड़ा और हाई-एंड कैमरा सेंसर होने वाला है। लेकिन असली मजेदार चीज़ है इसका 400mm Zeiss Telephoto Extender, यानी आप बहुत दूर की चीज़ को भी काफी करीब से क्लिक कर पाएंगे। आसान शब्दों में देखा जाए तो ये फोन Zoom Photography के लिए बनाया जा रहा है।
Vivo X300s की बात करें तो ये थोड़ा अलग टाइप का फोन होगा। इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है, जो आजकल के हिसाब से काफी बड़ी मानी जाती है। साथ में 144Hz का बड़ा 6.78 इंच डिस्प्ले मिल सकता है, यानी ये फोन उन लोगों को पसंद आएगा जो गेमिंग के ज्यादा शौकीन हैं और वीडियो ज्यादा से ज्यादा देखना पसंद करते हैं।
अब बात करते हैं कीमत आदि की। लीक आदि को देखा जाए तो ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X300 Ultra की कीमत चीन में करीब 1 लाख रुपये के आसपास हो सकती है (भारतीय कीमत इससे ज्यादा ही होती है)। बताया जा रहा है कि Storage की कीमत बढ़ने की वजह से इस बार फ्लैगशिप फोन और महंगे हो सकते हैं। इससे साफ है कि ये फोन बजट श्रेणी के ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि प्रीमियम फोन्स के खरीदारों के लिए लॉन्च हो रहा है।
दोनों फोन 30 मार्च को चीन में लॉन्च होंगे और दोनों में नया कलर सिस्टम और Zeiss tuned कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी इस बार कलर एक्यूरेसी और ज़ूम फोटोग्राफी पर काफी काम कर रही है, यह जानकारी अभी तक सामने आए लीक आदि से मिल रही है।
यह भी पढ़ें: Amazon पर शुरू हुई गर्मी वाली सेल.. कौड़ियों के भाव मिल रहे Samsung-LG के ये वाले फ्रिज