OMG! 200MP+200MP के कैमरा पर लॉन्च होगा वीवो का ये फोन, लिखेगा स्मार्टफोन फोटोग्राफी का नया इतिहास?

एक ओर अभी हाल ही में वीवो की ओर से इंडिया के बाजार में लॉन्च हुए Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन्स को पसंद किया जा रहा है, वहीं कंपनी अब इस लाइनअप में एक नए फोन को लॉन्च करने की भी तैयारियों में जुट चुकी है। असल में, इंटरनेट से जानकारी मिल रही है कि कंपनी एक नए पावरफुल अल्ट्रा मॉडल को इस श्रेणी में जोड़ सकती है। इस फोन को Vivo X300 Ultra के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। अभी के लिए कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं है, लेकिन लीक और अफवाहों का सिलसिला जो एक बार चल पड़ता है तो वह रुकता कहाँ है। इस फोन को लेकर यूं तो इंटरनेट पर बहुत सी जानकारी सामने आई है, लेकिन सबसे बड़ी जानकारी एक बेंचमार्किंग साइट की ओर से सामने आई है। इसपर Vivo X300 Ultra को देखने का दावा किया जा रहा है, आइए जानते है कि किस बेंचमार्क पर यह फोन नजर आया है, और इसमें आपको क्या मिल सकता है।

किस बेंचमार्क पर नजर आया Vivo का लेटेस्ट तोडू फोन?

इंटरनेट से मिल रही जानकारी कहती है कि Vivo के Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन को गीकबेन्च पर देखा गया है, यहाँ फोन का मॉडल नंबर Vivo V2562 है। इसके अलावा इसी लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिल रही है कि फोन स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ग्राफिक्स की देखरेख के लिए Adreno 840 GPU को भी शामिल किया जा सकता है।

लिस्टिंग से कुछ फीचर्स की भी मिल रही जानकारी

बेंचमार्क लिस्टिंग गीकबेंच की ओर से फोन को लेकर अन्य कई जानकारी सामने आ रही है। इस लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन यानि वीवो एक्स300 अल्ट्रा 5जी फोन को कंपनी 16GB की रैम पर लॉन्च कर सकती है, इसके अलावा इसमें 512GB स्टॉरिज के साथ साथ 1TB मेमोरी भी मिल सकती है। फोन के एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च की जानकारी मिल रही है। इसके अलावा अगर लिस्टिंग के पॉइंट्स या स्कोर देखें जाएँ तो फोन सिंगल कोर में 1618 और मल्टी-कोर में 6015 प्वाइंट्स के साथ इस लिस्टिंग में नजर आ रहा है।

किन अन्य सुविधाओं से लैस होगा Vivo X300 Ultra?

Vivo X300 Ultra को लेकर कुछ अन्य जानकारी तो अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट आदि ऐसा कहती हैं कि फोन में 200MP का दो कैमरा हो सकते हैं। अब अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर यह फोन स्मार्टफोन फोटोग्राफी की परिभाषा को हमेशा के लिए बदलने आ रहा है। इस फोन को लेकर यह भी जानकारी आई है कि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है, इसमें 200MP+200MP का एक कैमरा पेयर और एक अन्य कैमरा 50MP का लेंस हो सकता है। 200MP का कैमरा हम पहले भी Vivo X300 और Vivo X300 Pro में देख चुके हैं।

Vivo X300 और Vivo X300 Pro के स्पेक्स और फीचर

अभी तक के लिए जैसा कि आपने देखा ही है कि Vivo X300 Ultra को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इसी बीच आइए Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन्स के स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं। इससे आपको आगामी फोन और मौजूद दोनों ही फोन्स के बीच अंतर को समझने में भी मदद मिल सकती है। आइए जानते है कि Vivo X300 और Vivo X300 Pro में क्या क्या शामिल किया जा चुका है।

Vivo X300 स्मार्टफोन को दकहया जाए तो इस फोन में एक 200MP में कैमरा के साथ एक 50MP का पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है, इसके अलावा फोन में एक 50MP का अन्य कैमरा भी शामिल है। वहीं अगर Vivo X300 Pro को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी ने एक 200MP का सोनी सेन्सर दिया है, यह LYT 828 सेन्सर है, जब पिछले फोन में Samsung HPB सेंसर था। इतना ही नहीं, यह फोन एक 50MP का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस से भी है। आइए अब बैटरी और अन्य डिटेल्स की जानकारी भी प्राप्त करते हैं।

दोनों ही फोन्स को पावर देने के लिए क्रमश वीवो एक्स300 और वीवो एक्स300 प्रो में 6040mAh और 6510mAH की बैटरी दी गई है, दोनों ही फोन्स की बैटरी के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग के अलावा 40W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिल जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo X300 Ultra स्मार्टफोन में कंपनी की ओर से एक 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसका मतलब है कि केवल कैमरा ही नहीं, बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार होने वाला है।

वीवो के दोनों ही फोन्स को कंपनी ने Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया था। हालांकि, अल्ट्रा मॉडल को लेकर आप जानते है कि इसमें स्नैपड्रैगन का लेटेस्ट प्रोसेसर मिलने वाला है। हालांकि, अभी के लिए ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है, लेकिन आने वाले समय में नए फोन को लेकर ज्यादा जानकारी इंटरनेट पर सामने आने वाली है। अगर इस लेटेस्ट चिपसेट की चर्चा करें तो इसे पहले भी कई फोन्स में देखा जा चुका है, इसमें Realme GT 8 Pro के अलावा OnePlus 15 से लेकर Samsung Galaxy S26 Ultra और iQOO 15 के साथ साथ अभी कुछ ही दिन पहले लॉन्च हुए Xiaomi 17 Ultra में भी देखा जा चुका है। ऐसे में इन सभी फोन्स से Vivo X300 Ultra की कड़ी टक्कर भी होने वाली है, यह भी लगभग लगभग तय ही है।

साभार:

यह भी पढ़ें: एक क्लिक में मिलेगी छोटी से छोटी जानकारी, अब राशन कार्ड वालों को नहीं लगानी पड़ेगी लंबी लाइन, फोन करेगा सारा काम

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :