Vivo X300 Series की लॉन्चिंग 13 अक्टूबर को.. देखें क्या कह रहा है लीक, चौंका डालेंगी स्पेक्स-फीचर्स की डिटेल्स

Updated on 12-Sep-2025

चीन में अभी के लिए Vivo X300 Series को लेकर टीजर आदि का सिलसिला ही चल रहा है। हालाँकि, इस दौरान ही वीवो को प्री-ऑर्डर मिलना भी शुरू हो गए हैं। हालाँकि, अगर रुमर्स आदि को देखा जाये तो ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X300 Series को चीन के बाजार में चीन के नेशनल डे हॉलिडे के बाद लॉन्च किया जा सकता है, इससे यह भी संकेत मिलते हैं कि Vivo X300 अरु Vivo X300 Pro को कंपनी की ओर से अक्टूबर के महीने में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, अब वेबो की और से एक नए लीक में Vivo X300 Series की संभावित लॉन्च डिटेल्स मिल रही है। इससे यह पता चलता है कि आखिर Vivo X300 Series को कब लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X300 Series की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा

अगर जाने माने टिपस्टर Digital Chat Station को देखा जाये तो ऐसा कहा जा रहा है कि या ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X300 Series को चीन के बाजार में 13 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है। अगर यह खबर सच होती है कि फोन सीरीज को आने में अब कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। हालाँकि, इसके पहले ही यह भी जानकारी मिल रही है कि Vivo X300 और Vivo X300 Pro कंपनी ही नहीं दुनिया के ऐसे पहले फोन होने वाले हैं, जिन्हें Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाने वाला है।

लॉन्च से पहले ही सामने आ चुके हैं स्पेक्स और फीचर

लॉन्च से पहले ही हम यह भी जानते है कि Vivo के इन दोनों ही फोन्स में कौन से स्पेक्स और फीचर मिलने वाले हैं। असल में, इसे लेकर फोंस से जुड़े लीक आदि को धन्यवाद देना चाहिए, इनसे ही फोन्स को लेकर इतनी जानकारी सामने आई है। Vivo X300 को देखते हैं तो इस फोन को कंपनी Vivo X200 Mini की ही पीढ़ी के नए फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है, इसमें एक 6.31-इंच की 8T LTPO BOE Q10+ डिस्प्ले हो सकती है। हालाँकि Vivo X300 Pro को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि इस फोन में एक बड़ी 6.78-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। इसे बड़ी डिस्प्ले इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Vivo X200 की डिस्प्ले 6.67-इंच के मुकाबले यह बड़ी है।

Vivo X300 के साथ साथ Vivo X300 Pro स्मार्टफोन में आपको एक 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। फोन के रियर पैनल पर आपको एक 200MP का मेन कैमरा मिलने वाला है, यह Samsung HPB मेन सेंसर होगा, इसके अलावा फोन में एक 50MP का Sony LYT 602 सेंसर पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने वाला है। अगर Vivo X300 Pro को देखा जाये तो इस फोन में आपको एक 50MP का Sony LYT 828 मेन कैमरा मिलने वाला है। फोन में एक 200MP का Samsung HPB Periscope Telephoto कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा दोनों ही फोन्स में एक Samsung JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिलने वाला है।

Vivo X300 Series के अन्य स्पेक्स और फीचर

Vivo X300 Series को कंपनी OriginOS 6 पर आधारित एंड्राइड 15 पर लॉन्च कर सकती है। अभी के लिए दोनों ही फोन्स के बैटरी साइज़ को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हलांकि कुछ रिपोर्ट ऐसा कहती हैं कि Vivo X300 स्मार्टफोन को एक 6000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Vivo X300 Pro स्मार्टफोन को एक 6500mAh की बैटरी के साथ खरीद सकते हैं। दोनों ही फोन्स में 90W की Wired Charging और Wireless Charging क्षमता मिलने वाली है। इन दोनों ही फोन्स में अल्ट्रा-सोनिक इनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा रहा है।

गौरतलब हो कि, Oppo की ओर से भी October के महीने में ही Dimensity 9500 प्रोसेसर के साथ Oppo Find X9 Series को लॉन्च कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फोन को चीन में 20 October को लॉन्च किया जासकता है। हालाँकि, यह भी खबरें आ रही है कि ग्लोबल बाजार में इस फोन को 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Flipkart Big Billion Days से पहले Samsung Galaxy S24 Ultra और Galaxy S23 Ultra की कीमतों में भारी कटौती, देखें सुनहरी डील

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :