विवो X300 5G सीरीज को लॉन्च ही लॉन्च जा सकता है, हालाँकि फोन सीरीज को लेकर इन्टरनेट पर काफी कुछ सामने आ चुका है, हालाँकि नई जानकारी फोन के अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम को लेकर आ रही है, इसके अलावा फोन की परफॉरमेंस को लेकर भी नई जानकारी सामने आ रही है। अभी हाल ही में विवो के प्रोडक्ट मैनेजर, Han Boxiao ने इसी सीरीज में लॉन्च किये जाने वाले विवो X300 Pro 5G के कुछ खास फीचर्स की जानकारी यूजर्स को दे दी है, ऐसा भी कह सकते है कि फोन को लेकर इन्होने कुछ खुलासे कर दिए हैं। यह जानकारी फोन के चीन के बाजार में लॉन्च होने से पहले ही सामने आई है, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि हाल ही इन्होने अपने एक Weibo Post में यह जानकारी दी है कि फोन में एक बेहतरीन टेलीफोटो कैमरा होने वाला है, इसके अलावा इस कैमरा की क्या खासियत होंगी इसे लेकर भी जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट्स की मानें तो विवो X300 Pro में सैमसंग के HPB सेंसर के साथ 200 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस होगा, अब इस कैमरा को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि फोन का कैमरा कितना प्रभावशाली होने वाला है। अगर आप कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए रुक जाना चाहिए, असल में चीन में लॉन्च होने के बाद विवो X300 Pro को इंडिया के बाजार में भी कुछ समय के बाद लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Han Boxiao की पोस्ट को देखा जाये तो यह जानकारी मिलती है कि, Vivo X300 Pro 5G का 200MP टेलिफोटो लेंस 1/1.4 इंच के सेंसर के साथ आएगा, इसमें 85mm फोकल लेंथ भी होगी, इससे आपको पोट्रेट फोटोग्राफी में ज्यादा डिटेल्स मिलने वाली है। इसके अलावा, इसमें Zeiss T* कोटिंग, फ्लोराइट ग्लास एलिमेंट्स और APO सर्टिफिकेशन भी होने वाला है, इससे कैमरा की परफॉरमेंस एक अलग ही लेवल पर जाने वाली है।
कंपनी का कहना है कि यह कैमरा चार तरह से बेस्ट होने वाला है, असल में आपको इस कैमरा के साथ सबसे दमदार स्टेबिलिटी मिलने वाली है, इसके साथ साथ आपको स्पीड, क्लैरिटी और ट्रांसपेरेंसी भी इस कैमरा के साथ मिलेगी। इसमें CIPA 5.5 लेवल की स्टेबिलाइजेशन तकनीकी मौजूद होने वाली है, जो मोशन ब्लर इफेक्ट्स को कम करेगी और स्लो शटर स्पीड के साथ भी क्लियर शॉट्स देने वाली है
कैमरे की क्लैरिटी को और बेहतर बनाने के लिए विवो ने अपने “Blueprint” एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया है, जिसमें नए हार्डवेयर और AI-पावर्ड प्रोसेसिंग शामिल है। इसके साथ ही, एडवांस्ड Zeiss कोटिंग और ऑप्टिक्स से विवो X300 Pro सबसे क्लियर फोटो आदि के साथ कम डिस्टॉर्शन वाली फोटो क्लिक करने की आज़ादी देने वला है।
टेलिफोटो लेंस के अलावा, Vivo X300 Pro 5G में 50MP का मेन कैमरा भी होने वाला है, यह एक Sony LYT828 सेंसर होगा। ऐसी संभावना है कि फोन को MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है, इस प्रोसेसर को भी कंपनी जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इस तरह, विवो X300 Pro 5G कैमरा प्रेमियों के लिए एक शानदार ऑप्शन बन जाता है।