Vivo X300 Pro
जल्द ही Vivo एक नए कैमरा स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। असल में, जानकारी मिल रही है कि Vivo X Series में एक नए फोन को लॉन्च कर सकता है। इस स्मार्टफोन लाइनअप में कंपनी Vivo X100 के साथ साथ Vivo X200 Pro को भी लॉन्च कर चुकी है, दोनों ही कैमरा के मामले में दमदार फोन्स है, अब ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo X300 Pro को भी वीवो एक दमदार कैमरा मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इस फोन के लॉन्च से पहले ही यूजर्स को इससे काफी उम्मीदें भी हैं। अपने लॉन्च से पहले ही यह फोन इन्टरनेट पर चर्चाओं में शामिल ही चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि फोन में कैमरा और बैटरी को लेकर कई बड़े अपग्रेड किये जा सकते हैं, इसके अलावा इसे आने वाले कुछ ही महीनों में लॉन्च भी किया जा सकता है। आइये जानते है कि Vivo X300 Pro कैमरा फोन को लेकर अभी तक क्या सामने आया है।
अगर आपने Vivo X200 Pro को देखा है तो आपको Vivo X300 Pro का डिजाईन काफी समान लग सकता है। कंपनी इसी डिजाईन को आगे Vivo X300 Pro में रख सकती है। इसका मतलब है कि फोन के बैक पर आपको सेण्टर में एक सर्कुलर कैमरा मोड्यूल देखने को मिलने वाला है। इस मोड्यूल में 3 कैमरा को जगह मिल सकती है, यह कैमरा ZEISS की से साझेदारी के बाद फोन में देखने को मिलने वाला है। आइये अब कैमरा को लेकर सम्पूर्ण जानकारी देखते हैं।
अगर GSMArena की एक रिपोर्ट की बात करें तो Vivo X300 Pro स्मार्टफोन में हार्डवेयर को लेकर कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। फोन में एक 50MP का Sony LYT828 सेंसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 200MP का प्राइमरी सेंसर भी मिल सकता है। फोन को कंपनी 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा से भी लैस कर सकती है। इतना ही नहीं, Vivo X300 Pro स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। Vivo का फोन 7000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है। अगर Vivo X200 Pro के बैटरी को देखा जाये तो इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी थी। अभी के लिए विवो के आगामी फोन में बैटरी के साथ चार्जिंग क्षमता कितनी होने वाली है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं आई है।
अगर लीक आदि पर ध्यान दिया जाये तो Vivo X300 Pro को इंडिया के बाजार में 99,999 रुपये के आसपास के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने Vivo X200 Pro को 94,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था, इसका मतलब है कि नया फोन कुछ ज्यादा प्राइस में आ सकता है। vivo X200 Pro को कंपनी ने October 2024 में लॉन्च किया था, इसे देखकर ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी October 2025 में अपने Vivo X300 Pro को लॉन्च करे? हालाँकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर विवो ने इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।