Vivo X300 Pro
Vivo अपने अगले कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन को Vivo X200 Pro की पीढ़ी में लॉन्च करने वाला है। यह इस समय एक बेस्ट कैमरा फोन के तौर पर देखा जाने वाला फोन है। हालाँकि, अब सामने आ रहा है कि कंपनी अपने Vivo X300 और Vivo X300 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन सीरीज में आपको कैमरा में कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अन्य कई स्पेक्स को भी अपग्रेड किया जा सकता है। आइये जानते है कि फोन को लेकर क्या क्या सामने आया है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि एक जाने माने टिपस्टर Smart Pikachu की और से Weibo पर एक पोस्ट किया गया है, जिसमें Vivo X300 मॉडल्स को देखा जा सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर मिल सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि फोन को टिपस्टर के अनुसार October महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह खबर इसलिए भी दिलचस्प नजर आ रही है क्योंकि टिपस्टर के अनुसार केवल दो मॉडल ही इस सीरीज में लॉन्च किये जा सकते हैं। हालाँकि, अगर Vivo X200 Series ओ देखते हैं तो इसमें बेस मॉडल Vivo X200 के साथ साथ Vivo X200 Pro और Vivo X200 Mini को भी लॉन्च किया गया था।
इसके अलावा टिपस्टर की ओर से यह भी सामने आ रहा है कि इस फोन में आपको Zeiss की Coating मिलने वाली है। इससे यह भी जानकारी मिलती है कि Vivo अपनी साझेदारी या कोलेब्रेशन को ZEISS के साथ जारी रखने वाली है। अब अगर ऐसा हो रहा है तो आप जानते है कि इस फोन में आपको कैसा कैमरा मिल सकता है।
अगर कैमरा सेंसर आदि की बात करें तो Vivo की ओर से नए फोन में ग्राहकों को नया और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। Vivo X300 में कंपनी एक 50MP का Sony LYT828 सेंसर रख सकती है, इसके अलावा फोन में एक 200MP का सैमसंग सेंसर भी हो सकता है। इतना ही नहीं ऐसा भी देखा जा रहा है कि इस फोन में Vivo V1 और V3 Plus चिप्स भी हो सकती हैं। इससे इमेज क्वालिटी में बेहद ज्यादा सुधार होने वाला है।
हम जानते है कि Vivo X200 को 65,999 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया गया था, इस प्राइस में इस फोन में दमदार कैमरा से लेकर सबसे दमदार स्पेक्स और स्पेक्स मिले थे। अब Vivo X300 को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में इस फोन को 69,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है। अभी के लिए यह केवल और केवल कयास है, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आप जानते है कि फोन को October 2025 में ग्लोबल बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ साथ इंडिया के बाजार में इस फोन को December 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि। इसे लेकर भी अभी के लिए कोई जानकारी सामने नहीं आई है।