Vivo X21 का अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट वाला वर्जन क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ गीकबेंच पर देखा गया

Updated on 15-Mar-2018
HIGHLIGHTS

अभी तक मिड-रेंज श्रेणी में क्वालकॉम के पास स्नेपड्रैगन 660 से पॉवरफुल कोई भी चिपसेट नहीं है।

अभी तक मिड-रेंज श्रेणी में क्वालकॉम के पास स्नेपड्रैगन 660 से पॉवरफुल कोई भी चिपसेट नहीं है। इसके अलावा अगर स्मार्टफोन निर्माता कम्पनियाँ अपने स्मार्टफोंस को मिड-रेंज में लॉन्च करती हैं तो उनके पास इस चिपसेट को इस्तेमाल करने के अलावा और कोई चॉइस भी नहीं है। इसे देखते हुए ही विवो और ओप्पो जैसी बड़ी कम्पनियाँ भी अपने स्मार्टफोन्स में इस चिपसेट को ही शामिल कर रही हैं।

ऐसा माना जा रहा था कि Vivo अपने Vivo X21 स्मार्टफोन को स्नेपड्रैगन 670 के साथ लॉन्च करने वाली है, लेकिन अब सामने आ रहा है कि और गीकबेंच की लिस्टिंग भी ऐसा ही दिखा रही है कि यह स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ नजर आ सकता है।

अमेज़न पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे 19 मार्च को लॉन्च करते हुए किस चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफ़ोन को कई अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता दें कि गीकबेंच पर नजर आये इस वर्जन को अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ देखा गया है।

Vivo X21UD स्मार्टफोन को अभीहल ही में इस लिस्टिंग में देखा गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo, स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट और 6GB की रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में भी इसे इन्हीं स्पेक्स के साथ देखा गया है।

फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट रेट में मिल रहे हैं ये स्मार्टफोंस

हालाँकि प्रोसेसर पिछली साल की तरह ही है, इसके अलावा रैम को 4GB से बढाया गया है। साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को अब डिस्प्ले के अन्दर जगह दे दी गई है। साथ ही अब यह स्मार्टफोन एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ चलेगा, इस स्मार्टफोन में यह कुछ छोटे या ऐसा भी कह सकते है कि बड़े बदलाव हुए हैं।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :