Vivo X200 series launched in india
Vivo X200 का लॉन्च अभी हुआ नहीं है लेकिन इस फोन को लेकर बहुत सी जानकारी इंटरनेट पर आ चुकी है। एक नई जानकारी के तौर पर Vivo X200 के लॉन्च से पहले ही इसके डिजाइन को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आई है। इसका मतलब है कि फोन का डिजाइन कंपनी की ओर से दिखा दिया गया है। जानकारी के लिए बता देते है कि डिजाइन को लेकर यह जानकारी कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Bosiao की ओर से दी गई है। आइए देखते हैं कि आखिर यह फोन कैसा होने वाला है।
असल में कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao की ओर से Weibo पर एक पिक्चर शेयर की गई है, जो इस फोन के डिजाइन से पर्दा उठा रही है। फोन को दो अलग अलग कलर में इस फोटो में देखा जा सकता है। Vivo X200 को कंपनी की ओर से ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किया जा सकता है, जो Weibo पर शेयर की गई इस फोटो से पता चलता है।
दोनों ही मॉडल को देखने से पता चलता है कि यह बैक पैनल पर ग्लास से लैस हैं। हालांकि, अभी यह देखना बाकी है कि फोन को वेगन लेदर में भी पेश किया जाता है कि नहीं, अभी के लिए यही सामने आ रहा है कि फोन को ग्लास बैक से लैस करके पेश किया जाने वाला है। यहाँ आपको यह बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि यह मॉडल जो सामने आए हैं, यह इस स्मार्टफोन के बेस मॉडल हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि Vivo की ओर से Vivo X200 को तीन अलग अलग मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को Vivo X200, Vivo X200 Pro और Vivo X200 प्रो Mini के रूप में लाया जा सकता है। यहाँ यह भी अफवाह है कि Vivo इस स्मार्टफोन को एक अन्य मॉडल यानि Vivo X200 Ultra के तौर पर भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, इस फोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo X200 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9400 प्रोसेसर हो सकता है। यह प्रोसेसर कंपनी का आगामी चिपसेट है, इसे कंपनी के अभी तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Vivo X200 स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की OLED डिस्प्ले हो सकती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन से लैस होने वाली है।
फोन सीरीज के लॉन्च को लेकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह चीन में 14 October, 2024 को आधिकारिक तौर पर पेश की जाने वाली है। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं आई है कि आखिर फोन सीरीज को अन्य बाजारों में कब तक लाया जाने वाला है। अभी के लिए Vivo X200 Series के प्राइस को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में इसे लेकर जानकारी जरूर सामने आएगी।
नोट: अंदर दिखाई गई सभी इमेज काल्पनिक हैं!