वीवो का धमाका! पेश किया Vivo V70 और Vivo V70 Elite, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें कीमत

Updated on 19-Feb-2026

भारत में Vivo ने अपनी V सीरीज का विस्तार करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं. दोनों डिवाइस Zeiss सपोर्टेड कैमरा, 6.59 इंच डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ पेश किए गए हैं. कंपनी ने इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है और कैमरा तथा बैटरी पर खास फोकस किया गया है.

Vivo V70 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Vivo V70 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस अधिकतम 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन Passion Red और Lemon Yellow दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

Vivo V70 Elite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

Vivo V70 Elite में भी 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस मिलती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस अधिकतम 12GB रैम और 512GB स्टोरेज तक के विकल्प में उपलब्ध है. इसमें भी 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo V70 Elite में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस शामिल है. फ्रंट में 50MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए मौजूद है. यह स्मार्टफोन Passion Red, Sand Beige और Authentic Black तीन कलर ऑप्शन में आता है.

Vivo V70 और Vivo V70 Elite की कीमत और उपलब्धता

Vivo V70 दो कलर ऑप्शन Passion Red और Lemon Yellow में उपलब्ध है. इसकी कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 45,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.

वहीं Vivo V70 Elite तीन कलर ऑप्शन Passion Red, Sand Beige और Authentic Black में उपलब्ध है. इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 51,999 रुपये है. जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 56,999 रुपये में मिलेगा. टॉप मॉडल में 12GB रैम के साथ 512GB स्टोरज दिया गया है. जिसकी कीमत 61,999 रुपये रखी गई है. फोन की सेल 26 फरवरी से शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं.

Connect On :