Vivo V70 FE की लॉन्च डेट लीक! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी से होगा लैस? सामने आया सबकुछ

Updated on 23-Feb-2026

स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने हाल ही में अपने V70 सीरीज़ के तहत V70 और V70 Elite को भारत में लॉन्च किया है, और अब कंपनी जल्द ही इसी लाइनअप का एक और नया मॉडल V70 FE पेश करने की तैयारी में है। नई जानकारी के अनुसार, इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन और आधिकारिक रेंडर्स सामने आ चुके हैं, जिससे इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कई अहम खुलासे हुए हैं।

Vivo V70 FE इस दिन हो सकता है लॉन्च

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्स और लीक्स साझा करने वाले प्लेटफॉर्म PassionateGeekz ने Vivo V70 FE के रेंडर्स और मुख्य स्पेसिफिकेशंस साझा किए हैं। टिपस्टर का दावा है कि यह डिवाइस 28 फरवरी को लॉन्च हो सकता है, हालांकि फिलहाल इस तारीख को टेंटेटिव बताया जा रहा है। कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन भारत में इसका लॉन्च जल्द होने की संभावना जताई जा रही है और आखिरी वर्जन में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

अब तक सामने आई जानकारी

लीक हुई जानकारी के अनुसार, Vivo V70 FE तीन कलर ऑप्शन Muse Purple, Ocean Blue और Titanium Silver में पेश किया जा सकता है। फोन में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कर्व्ड एज डिजाइन के साथ आएगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर आधारित Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज ऑप्शंस में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 8GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट शामिल होने की संभावना है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। डिवाइस 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है और इसमें AI Travel Portrait, AI Retouch, AI Best Face और Film Photo जैसे कैमरा फीचर्स शामिल होने की बात सामने आई है।

सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन OriginOS 6 पर चल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस डिवाइस के लिए छह साल तक सिस्टम अपडेट और पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस का वादा कर सकती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7,000mAh की “BlueVolt” बैटरी दी जा सकती है, जो 90W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग, डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है।

अब सभी की नजर कंपनी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हुई है, जिससे लॉन्च डेट और फाइनल स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: Motorola Edge 70 Fusion होगा इस कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी, कब है लॉन्च?

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :