चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने पिछले महीने V70 और V70 Elite लॉन्च करने के बाद अब इसी सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन Vivo V70 FE को पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। यह नया डिवाइस भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक माइक्रोसाइट के जरिए इसके ज्यादातर फीचर्स पहले ही सामने ला दिए हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि, हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट्स से इसकी संभावित कीमत का अंदाजा मिल गया है।
Vivo V70 FE में 6.83 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें HDR10+ सपोर्ट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलने की बात कही जा रही है। बैटरी के मामले में यह फोन काफी दमदार हो सकता है, क्योंकि इसमें 7000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
परफॉर्मेंस के लिए ग्लोबल वेरिएंट में 7360-टर्बो चिपसेट मिलने की जानकारी है और उम्मीद की जा रही है कि भारतीय मॉडल में भी यही प्रोसेसर दिया जाएगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी दिया जा सकता है। कैमरा मॉड्यूल के नीचे AI Aura लाइट भी देखने को मिल सकती है। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही, बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए Vivo का AI Photography Suite भी इसमें शामिल हो सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस एंड्राइड 16 पर आधारित ओरिजिन ओएस 6 पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इसमें 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे, जो यूजर्स के लिए एक बड़ा फायदा हो सकता है। इसके अलावा फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी संभावना है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।
कीमत को लेकर बात करें तो टिप्स्टर संजू चौधरी के अनुसार, इसके बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की बॉक्स प्राइस लगभग 41,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, इसका असली सेलिंग प्राइस करीब 37,999 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अन्य यूजर ने भी इसी रेंज की कीमत का संकेत दिया है, जिससे इस जानकारी को और मजबूती मिलती है।
Vivo V70 FE को 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Vivo के आधिकारिक स्टोर पर उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इस मॉडल के लिए ऑफलाइन मार्केट पर भी खास ध्यान देने वाली है।
यह भी पढ़ें: IPL हो या फिल्में-सीरीज, 3 महीने तक सबकुछ देख सकेंगे फ्री, BSNL लाई धमाकेदार ऑफर