vivo V60e with 200MP Camera Phone gets massive price discount on Flipkart
Vivo ने हाल ही में भारत में अपने नए Vivo V70 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जिसके बाद इसकी पिछली जनरेशन के स्मार्टफोन Vivo V60e की कीमत में बड़ी कटौती की गई है. यह स्मार्टफोन इस समय Amazon India पर अपनी लॉन्च की कीमत के मुकाबले भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है. साथ ही साथ कई अन्य ऑफर्स का लाभ उठाकर डिवाइस को और भी सस्ते में खरीदा जा सकता है. आइए आपको पूरी डील समझाते हैं.
Vivo V60e को भारत में 34,999 रुपये की शुरुआती MRP पर लॉन्च किया गया था, जबकि फिलहाल यह 7000 रुपये की सीधी छूट के साथ 27,999 रुपये में लिस्टेड है. यह ऑफर केवल अमेज़न इंडिया पर हैंडसेट के 8GB + 128GB स्टोरेज और नोबल गोल्ड कलर वेरिएंट पर चल रहा है.
Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को Amazon Pay Balance के तौर पर 839 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है. एक्सचेंज ऑफर के तहत 26,550 रुपये तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है. EMI ऑफर्स 984 रुपये से शुरू होते हैं. नो-कॉस्ट EMI विकल्प भी उपलब्ध है.
इस फोन में 6.77 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेज़ोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की लोकल पीक ब्राइटनेस देती है. स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360-टर्बो प्रोसेसर दिया गया है. यह डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ आता है.
कैमरा सेगमेंट की बात करें तो विवो वी60e में फोटोग्राफी के लिए रियर में 200MP का मेन कैमरा मौजूद है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ 8MP का वाइड-एंगल कैमरा भी दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का कैमरा मौजूद है. यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. विवो वी60e एंड्राइड 15 पर आधारित फनटच ओएस 15 पर चलता है. इसके अलावा IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है.
यह भी पढ़ें: 6 एपिसोड वाली साउथ की वो इंस्टेंस क्राइम थ्रिलर, जिसका ट्रेलर मात्र देख कांप जाएगा कलेजा, धांसू है सस्पेंस