Mid-range स्मार्टफोन का बाज़ार इस वक्त बेहद भरा पड़ा है। iQOO Neo सीरीज़ से लेकर OnePlus Nord सीरीज ने बाजार पर मानो कब्जा कर रखा है, इसके अलावा Samsung Galaxy A लाइनअप के साथ साथ Redmi Note सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है। ऐसे में अगर कोई फोन इन सबके बीच अपनी जगह बनाना चाहता है तो उसे या तो बेस्ट होना होगा, या उसका प्राइस कम होना चाहिए। मुझे लगता है कि Vivo V60 5G इस जगह पर बेस्ट ऑप्शन के तौर पर उभरा है। इस टाइम फोन को Flipkart पर 35,000 रुपये से भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है, इस फोन पर मिलने वाली यह डील ऑफर सबसे दमदार कही जा सकती है। आइए पूरी डील, डिस्काउंट और ऑफर पर नजर डालते हैं।
Vivo V60 5G को भारत में 36,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी Flipkart पर इसे 3,010 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है, इसके बाद फोन का प्राइस घटकर 33,989 रुपये हो जाता है, ऐसा कह सकते हैं कि फोन को आप लॉन्च प्राइस के मुकाबले फोन को 3000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।
इतने पर ही यह डील खत्म नहीं होती है। अगर आप Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 1,700 रुपये की अतिरिक्त छूट आपको मिलने वाली है। इसका मतलब है कि कुल मिलाकर 35,000 रुपये से भी कम में आप फोन को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप फोन को EMI ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं, जो 24 महीनों के लिए हर महीने सिर्फ 1,665 रुपये के आसपास है।
आइए अब जानते हैं कि आखिर इस प्राइस में आपको इस वीवो फोन में क्या मिल रहा है? यहाँ आप निराश नहीं होने वाले हैं। Vivo V60 5G में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ फोन की स्क्रीन काफी ब्राइट हो जाती है। परफॉरमेंस की बात करें तो Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है जो 4nm प्रोसेस पर निर्मित है। इस प्राइस रेंज में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज भी दिया जा रहा है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 15 के साथ FuntouchOS 15 पर चलता है।
Vivo V60 5G में 6,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आराम से साथ देने वाली है। और अगर बैटरी खत्म भी हो जाए तो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ जल्दी भर भी जाएगी। मुझे जो समझ में आता है वह यही है कि इस प्राइस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी और इतनी तेज़ चार्जिंग का कॉम्बो कम ही फोन देते हैं।
कैमरे को देखें तो जानकारी मिलती है कि Vivo ने ZEISS के साथ इस फोन के लिए साझेदारी की है। फोन के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन में 50MP का मेन कैमरा जिसमें OIS है, 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर इसमें दिया जा रहा है। सेल्फी के तौर पर फोन में एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
अगर आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन हो, दमदार बैटरी हो, फास्ट चार्जिंग हो और कैमरा भी ठीक-ठाक हो, और यह सब आपको 35000 रुपये से भी कम में मिल रहा हो तो Vivo V60 5G इस वक्त एक सही ऑप्शन है। बैंक ऑफर के साथ यह डील और भी आकर्षक हो जाती है। हाँ, अगर आपको ज़्यादा स्टोरेज या ज़्यादा RAM चाहिए तो एक बार ऊपर के वेरिएंट भी देख सकते हैं। लेकिन बेस वेरिएंट में भी जो मिल रहा है, वह इस दाम में कम नहीं है।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल की गई हैं।
यह भी पढ़ें: फोन को रीस्टार्ट क्यों करें..जाने सही टाइमिंग और फायदे