चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo बहुत जल्द भारतीय बाज़ार में अपनी V-सीरीज में कुछ नए स्मार्टफोन्स जोड़ने जा रही है. ये नए स्मार्टफोन्स Vivo V70 और Vivo V70 Elite होने वाले हैं. अगर आप इन डिवाइसेज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतज़ार करना होगा, लेकिन अगर आप अभी एक नया फोन लेना चाहते हैं तो इसकी पिछली जनरेशन का स्मार्टफोन Vivo V60 बेस्ट चॉइस हो सकता है, जिसके दो कारण हैं. एक तो यह कि इस समय इसे बेहद ही कम दाम में उपलब्ध कराया जा रहा है और दूसरा यह कि फीचर्स और कैमरा के मामले में यह एकदम धांसू है.
विवो वी60 भारत में 36,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, जो फिलहाल Amazon पर 25 प्रतिशत की सीधी छूट के साथ केवल 32,950 रुपये में लिस्टेड है. यह डील स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और Mist Grey कलर वेरिएंट पर चल रही है. अगर आप Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करते हैं तो आपको Amazon Pay Balance के तौर पर 988 रुपये का कैशबैक मिल सकता है.
अगर आप एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, तो विवो वी60 को ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं जो 1,158 रुपये से शुरू होती है. हालांकि, यहां नो-कॉस्ट ईएम आई का ऑप्शन नहीं मिल रहा है. इतना ही नहीं, पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी आपको 30,550 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है, जिससे Vivo V60 की कीमत घटकर और भी नीचे आ जाएगी.
विवो वी60 स्मार्टफोन 6.77-इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 1.5 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस देती है. स्मार्टफोन को पावर देने वाला क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर है जो 4nm प्रोसेस पर बना है. इस फोन में यूज़र्स को 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज ऑप्शन्स मिल जाते हैं. डिवाइस एंड्राइड 15 पर आधारित फनटच ओएस15 पर काम करता है.
फोन के रियर पर Zeiss-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा है जिसमें 50MP OIS प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद है. सेल्फी के लिए भी 50MP का कैमरा मिलता है. यह फोन एक 6500mAh बैटरी पर चलता है जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. डिवाइस IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Silver Gold Rate Today: 3 फरवरी 2026 को फिर लुढ़का चांदी का भाव, सोने का भाव इतना