Vivo V50
क्या आप 30–35 हजार रुपये के आसपास के बजट में बाजार में एक ऐसा फोन तलाश रहे हैं तो बेस्ट फीचर्स और स्पेक्स का मेल हो, ऐसे में आपको इस समय Vivo V50 5G को खरीद लेना चाहिए। असल में, यह फोन अभी हम जिन बेस्ट फीचर्स और स्पेक्स की बात कर रहे थे, उनसे लैस होने के अलावा इस समय बेहद ही सस्ते में भी खरीदने के लिए मिल रहा है। फोन का प्राइस अगर देखा जाए तो लॉन्च प्राइस के मुकाबले बेहद कम हो चुका हिय। असल में फोन को लॉन्च के समय 39,999 रुपये के प्राइस में पेश किया गया था, लेकिन इस समय आपको यह Flipkart पर 32,999 रुपये के प्राइस में खरीदने का मौका मिल रहा है। हालांकि, फोन पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज का लाभ अलग से दिया जा रहा है, जिसके बाद आप फोन को बेहद ही ज्यादा सस्ते में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन डिस्काउंट के बाद आपको फोन किस प्राइस में मिल सकता है।
अगर आप Vivo के इस फोन यानि Vivo V50 5G को खरीदना चाहते हैं तो आप जानते है कि फोन को इस समय किस प्राइस में Flipkart पर लिस्ट किया हुआ है। हालांकि, अगर आप Flipkart पर SBI या Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो लगभग लगभग 1,650 रुपये के आसपास अलग से बचा सकते हैं। इस डिस्काउंट ऑफर के बाद आपको फोन सस्ते में मिल जाने वाला है। हालांकि, अगर एक्सचेंज को देखा जाए तो फोन को खरीदने के लिए अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज में देते हैं तो आपको लगभग लगभग 20000 रुपये के आसपास की बचत हो सकती है। हालांकि, यह डील और डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आपके फोन की कंडीशन अच्छी है तो आपको यह वैल्यू मिल सकती है, हालांकि, अगर नहीं तो आपको फोन पर कुछ कम एक्सचेंज भी मिल सकता है।
आइए अब फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर भी एक नजर डाल लेते हैं, इससे आपको यह अंदाजा हो जाने वाला है कि आखिर फोन को खरीदना आपके लिए सही रहने वाला है या नहीं। क्योंकि किसी भी फोन के स्पेक्स और फीचर ही इस बात को तय करते हैं तो यह खरीदने लाया है भी की नहीं।
अब अगर फोन के फीचर्स की बात करें, तो Vivo V50 5G में 6.77-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और बहुत ज्यादा ब्राइटनेस के साथ आता है, इसलिए धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में अच्छा परफॉर्मेंस देता है, इस फोन के साथ आप गेमिंग, कैमरा से जुड़े काम और बैटरी को लेकर सभी काम आसानी से किये जा सकते हैं, कुलमिलाकर फोन की परफॉरमेंस को दमदार कहा जा सकता है।
कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है। इसमें बैक पैनल पर एक 50MP + 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है और फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा भी नजर आता है। अगर आप फोटो और वीडियो बनाते हैं, Instagram या YouTube के लिए कंटेंट शूट करते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल जाती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है।
आइए अब जानते है कि आखिर किन लोगों के लिए इस फोन को बेस्ट कहा जा सकता है। असल में, यह उनके लिए बेस्ट है जो अच्छा कैमरा चाहते हैं, जिन्हें लंबे समय के लिए चलने वाली बैटरी चाहिए होती है, जो लॉग अपने फोन में बैटरी को सपोर्ट करने के लिए फास्ट चार्जिंग क्षमता चाहते हैं। इसके अलावा यह उन लोगों के लिए भी बेस्ट कहा जा सकता है जिन्हें अपने फोन में ब्राइट और AMOLED डिस्प्ले चाहिए होता है। इस फोन को मिड-रेंज में एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है और इस समय यह सस्ते में मिल रहा है, ऐसे में इसे खरीदने का बेस्ट टाइम भी कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 35 हजार में 1.5 टन के ये एसी रहेंगे बेस्ट..बिजली का बिल भी आएगा कम, ये रहा खरीदने का सही अड्डा