Vivo V40 pro 5g
अगर आप Vivo V40 Pro के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको इस समय लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। फोन का दमदार कैमरा, इसके बेहतरीन कलर ऑप्शन और इसका सबको आकर्षित करने वाला डिजाईन ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। हालाँकि, Vivo के इस फोन को कैमरा और इसके लुक और फील के लिए ज्यादा पसंद किया जा रहा है। हालाँकि, फोन को न ही Amazon India पर और न ही Flipkart पर इतने सस्ते में सेल किया जा रहा है, यह फोन तो एक नई ही दुकान पर सेल के लिए इस प्राइस में उपलब्ध है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Vivo V40 Pro स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी ने 49,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। हालाँकि, इस समय फोन के प्राइस में सीधे 10000 रुपये का प्राइस कट मिला है। इसका मतलब है कि इस दुकान पर आपको Vivo V40 Pro स्मार्टफोन 39,999 रुपये के प्राइस में मिलने वाला है।
असल में, यह प्राइस देखकर जाहिर तौर पर इस फोन को खरीदने के लिए बड़ी भीड़ जुटने वाली है। हालाँकि, कुछ समय से ऐसा देखने में आ रहा है कि फोन को ऑनलाइन खरीदने के स्थान पर लोग स्टोर पर जाकर इसे देख परख कर खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में Vijay Sales पर इस फोन को खरीदने वालों की जाहिर तौर पर भीड़ जुट सकती है। इसके साथ साथ फोन पर बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट इसे और सस्ता कर देते हैं। आइये जानते हैं कि अन्य ऑफर कैसे हैं।
मानकर चलिए कि आप Vivo V40 Pro को खरीदने के लिए SBI Card का इस्तेमाल करते हैं तो आपको Low Cost EMI लेनदेन पर 3000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाने वाला है। हालाँकि, अगर आप HDFC Bank कार्ड्स का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको 7.5% यानी लगभग लगभग 3000 रुपये का डिस्काउंट 6 महीने या उससे ज्यादा की EMI ऑप्शन लेने पर मिल जाने वाला है। कुछ ऐसा ही डिस्काउंट ऑफर आपको HSBC बैंक की और से भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि फोन को आप बेहद ही सस्ते में अपने घर बैंक ऑफर के साथ ले सकते हैं।
आप एक्सचेंज का लाभ भी ले सकते हैं। हालाँकि, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। अगर ऐसा है तो आप अच्छा ख़ासा डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं।
Vivo V40 Pro को देखते हैं तो इस फोन में एक 6.78-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में HDR10+ का सपोर्ट भी डिस्प्ले पर मिलता है, ऐसे में आप डिस्प्ले पर इस कंटेंट को भी देख सकते हैं, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स की है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर मिलता है। फोन में एक 5500mAh की बैटरी मिलती है जो 80W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में IP68 रेटिंग मिलती है जो इसे एक दमदार फोन बना देती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एक 50MP का कैमरा, एक 50MP का Zeiss Tunes टेलीफोटो लेंस और एक 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, इसके साथ साथ फोन में आपको एक 50MP का ही फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Realme 15T Launched: 7000mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ आया नया धुरंधर फोन, जानिए कितने में हुआ लॉन्च