Vivo ने पिछले साल अपने कैमरा सेंट्रीक फोन्स को Vivo V Series के हिस्से के तौर पर पिछले साल Vivo V40 और Vivo V40 Pro के तौर पर लॉन्च किया था. दोनों ही फोन्स में कंपनी ने सबसे बेहतरीन कैमरा के लिए ZEISS के साथ साझेदारी भी की थी. इसी कैमरा के सेटअप के साथ कंपनी ने अपनी Vivo V30 Series को भी लॉन्च किया था. हालाँकि, अपने लॉन्च के बाद से ही Vivo V40 Series अपने स्पेक्स और फीचर आदि के दम पर चर्चा में रही है. इसी कड़ी में Vivo V50 Series को भी लॉन्च कर चुकी है, लेकिन इस लॉन्च के बाद ऐसा समझ लेना कि Vivo V40 सीरीज के फोन्स खासकर Vivo V40 में अब दम नहीं रहा है. यह फोन आज भी उतना ही सक्षम है, जितना यह अपने लॉन्च के समय था. आज तो इस फोन पर आपको दमदार डिस्काउंट भी मिल रहा है, आइये जानते है कि यह फोन आपको किस प्राइस में मिलेगा.
Vivo V40 के प्राइस और अन्य डिटेल्स से पहले आइये इसके स्पेक्स और फीचर आदि पर एक नजर डाल लेते हैं, यह सब देखकर खासकर फोन का डिजाईन देखकर आप इस फोन को वाकई खरीदने दौड़ जाने वाले हैं. मिड-रेंज में इस फोन को आप एक बेहतरीन और दमदार फोन के तौर पर देख सकते हैं. यह सभी के दिल को आसानी से जीत सकता है, असल में इस फोन में वो सब है जो एक आम स्मार्टफोन यूजर को चाहिए होता है.
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo ने पिछले साल अपने Vivo V40 और Vivo V40 Pro स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था. फोन्स को कंपनी ने 6.78-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ और 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया गया था, इन दोनों ही चीजों को देखकर आप ऐसा कर सकते हैं कि फोन की डिस्लेह बेहद ही खास और दमदार है. असल में, 4500 निट्स की ब्राइटनेस यह सुनिश्चित करती है कि डिस्प्ले काफी ब्राईट है और आप इसे ज्यादा से ज्यादा रौशनी में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा 120Hz रिफ्रेश रेट से यह बात समझी जा सकती है कि डिस्प्ले काफी स्मूद है. दोनों ही फोन्स में IP68 रेटिंग मौजूद है, जो इन्हें वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती हैं.
दोनों ही Vivo V40 Series के फोन्स में एक 5500mAh की बैटरी मौजूद है, जो 80W की चार्जिंग क्षमता से लैस हैं. आपको बॉक्स में इस फोन के साथ 80W का चार्जर भी मिलता है. इसका मतलब है कि फोन को बेहद ही जल्दी से चार्ज भी किया जा सकता है. अगर बैटरी की खपत जल्दी जल्दी हो रही है तो आप इसे बेहद तेजी से चार्ज करने में भी सक्षम हैं.
कैमरा अदि पर नजर डालते हुए ऐसी जानकारी मिलती है कि Vivo के इन दोनों ही फोन्स में एक 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. यह भी Vivo Phones की एक बड़ी खासियत है. इसके अलावा Vivo V40 Pro को अगर देखा जाये तो इस फोन में एक 50MP का Sony IMX921 सेंसर मिलता है. यह कैमरा OIS से लैस है. फोन में एक 50MP का Sony IMX816 सेंसर मिलता है. इसके अलावा फोन में एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मौजूद है.
दूसरी और अगर Vivo V40 को देखते हैं तो इस फोन में कंपनी ने एक 50MP का मेन कैमरा और एक 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है, हालाँकि फोन में टेलीफोटो लेंस का अभाव नजर आता है. Vivo ने अपने इन फोन्स के लिए MediaTek Dimensity 9200+ प्रोसेसर को इस्तेमाल किया है, हालाँकि Vivo V40 में कंपनी ने स्नेपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है. दोनों ही फोन्स Funtouch OS 14 पर आधारित एंड्राइड 14 पर चलते हैं.
Vivo V40 को अगर देखा जाये तो फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को कंपनी 34,999 रुपये में लॉन्च कर चुकी है. इसके अलावा अन्य दो मॉडल यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज 36,999 रुपये में और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल को 41,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च कर चुकी है. आइये अब जानते है कि Amazon India और Flipkart पर यह फोन किस प्राइस में खरीदने के लिए मिल रहा है.
अगर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की बात की जाये तो इस फोन को आप इस समय 33,899 रुपये के लिस्टिंग प्राइस में देख सकते हैं. फोन पर आपको Amazon Pay Balance की और से खरीदारी करने पर 1694 रुपये का कैशबैक आपको दिया जाने वाला है, इसके अलावा फोन पर आपको दमदार बैंक ऑफर भी मिल रहा है, इस डिस्काउंट का लाभ लेकर आप अपने 2000 रुपये के आसपास की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा फ़ो पर आपको तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. अगर आप अपने पुराने फोन को नए vivo V40 को खरीदने के लिए देते हैं तो आपको 32,200 रुपये के आसपास तक का डिस्काउंट मिल सकता है. हालाँकि, यह पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है.
समान मॉडल और समान कलर यानी Ganges Blue अगर आप Flipkart पर खरीदने जा रहे हैं तो यहाँ इस समय यह अपने लॉन्च प्राइस से भी ज्यादा कीमत में खरीदने के लिए मिल रहा है. फोन की लिस्टिंग ही 37,999 रुपये यहाँ देखी जा सकती है. इसके आगे पीछे कितने ही डिस्काउंट ऑफ़र देख लिए जाएँ, यह फोन आपको किसी भी प्रकार से Flipkart पर सस्ते में नहीं मिलने वाला है.