Vivo ने पिछले महीने ऐलान किया था कि कंपनी भारतीय मार्केट के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे Vivo V21e नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का प्रमोशन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आर रहे हैं। बीते दिनों विवो ने इस फोन की टीज़र इमेज को इंटरनेट पर शेयर किया था वहीं आज Vivo V21e के लॉन्च की तारीख से भी पर्दा उठ गया है। Vivo V21e स्मार्टफोन को 24 जून को लॉन्च किया जाएगा।
Vivo V21e फोन को 24 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया कि 24 जून को विवो इंडिया एक ऑनलाइन इवेंट का आयोजन करेगी जो शाम 5 बजे शुरू होगा। इस वर्चुअल इवेंट में Vivo V21e को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। फोन की सभी जानकारी और सेल की डीटेल 24 को सामने आएगी।
एक टिप्सटर ने ट्विटर पर पोस्ट कर के बताया कि Vivo V21e को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा और इसकी कीमत करीब Rs 24,990 होगी।
स्पेक्स की बात करें तो Vivo V21e 5G में 6.44 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलेगी जिस पर वॉटरड्रॉप नौच दिया जाएगा और इसमें एक सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 5G चिपसेट के साथ पेयर किया जाएगा और फोन में 8GB रैम व 128GB स्टोरेज मिलेगा।
Vivo V21e5G पर मौजूद नौच में 32MP का सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और सेकंडरी कैमरा 8MP का सुपरवाइड कैमरा लेंस होगा।
Vivo V21e5G में 4000mAh की बैटरी मिलेगी जो 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी। विवो का आगामी स्मार्टफोन इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेन्सर, एंडरोइड 11 OS और माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के साथ आएगा।