2 दिसम्बर को भारत में विवो V20 प्रो फोन को लॉन्च किया जाना है और इससे पहले भी डिवाइस को ऑनलाइन देखा जा चुका है। वी20 प्रो में 44MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 765G प्रॉसेसर मिलेगा जिसे थायलैंड में सितंबर में लॉन्च किया गया था। यह भारत में पहले से लॉन्च हो चुकी V20 सीरीज़ में शामिल होगा जिसमें V20 और V20 SE मौजूद है।
ऑनलाइन देखी गई कई रिपोर्ट्स में V20 Pro को रिलायंस डिजिटल, पूर्विका मोबाइल और संगीथा मोबाइल पर Rs 29,990 की कीमत में देखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि V20 SE को भी आधिकारिक लॉन्च से कुछ दिन पहले रिलायंस डिजिटल पर देखा गया था।
फोन को Rs 29,990 में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी लॉन्च तारीख 2 दिसंबर रखी गई है और इसकी कीमत अमेज़न इंडिया पर सामने आएगी। फोन पहले भी लॉन्च हो चुका है जिससे फोन के स्पेक्स और फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन को एक 6.44-इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, यह एक AMOLED पैनल है। आपको बता देते है कि फोन में मौजूद नौच पर आपको दो सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा आपको होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोन के बैक को कंपनी की ओर से AG Matte Glass से निर्मित किया गया है, जिसमें आपको मैट फिनिश मिल रही है, जो इसे फिंगरप्रिंट रेसिस्टेंट बना देती है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 755G प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है, इस फोन को फनटचOS 11 पर लॉन्च किया गया है, जो एंड्राइड 10 पर आधारित है।
Vivo V20 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2MP का मोनोक्रोम सेंसर भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 44MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है।