अभी लगभग दो से तीन दिन पहले ही Vivo ने भारत में अपने लेटेस्ट मोबाइल फोन Vivo V11 को लॉन्च किया था, यह स्मार्टफोन कंपनी की ओर से पेश किया गया उसका नया फ्लैगशिप फोन है, जो भारत में आज से Rs 22,990 की कीमत में ऑफलाइन और फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसके अलावा आप इसे कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर जाकर भी खरीद सकते हैं। इस डिवाइस को कंपनी की ओर से कई शानदार और दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया गया है, अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आइये आपको बताते हैं कि आखिर आप इस डिवाइस को कैसे, कहाँ, और किन ऑफर्स और डिस्काउंट आदि के साथ खरीद सकते हैं।
Vivo V11 मोबाइल फोन को Vivo की ओर से कंपनी के ई-स्टोर, फ्लिप्कार्ट और देशभर के लगभग सभी रिटेल स्टोर्स से आज से ख़रीदा जा सकता है, Vivo V11 के प्राइस के बारे में चर्चा करें तो इस डिवाइस की कीमत Rs 22,990 है। हालांकी अगर आप HDFC का डेबिट या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो आप इस डिवाइस के साथ Rs 2,000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा कुछ बैंकों के साथ आपको क्रेडिट कार्ड के साथ EMI ट्रांजेक्शन करने पर 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है।
https://twitter.com/MAHESHTELECOM/status/1044915206755962881?ref_src=twsrc%5Etfw
विवो V11 में 6.3 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। V11 Pro में सुपर AMOLED स्क्रीन मौजूद है जिसकी वजह से डिवाइस में कम्पनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल कर पाई है। V11 प्रो और V11 में मुख्य अंतर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का है। Vivo V11 को मीडियाटेक हेलियो P60 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। V11 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है।
V11 Pro की तरह लेटेस्ट V11 में भी 16MP+5MP का रियर कैमरा दिया गया है और यह 25MP के सेल्फी शूटर के साथ आता है। कैमरा ऐप में अल्ट्रा, HD, PPT, प्रोफेशनल, स्लो, टाइम-लेप्स फोटोग्राफी, कैमरा फ़िल्टर, लाइव, AI बोकेह, AI सेल्फी लाइटिंग, AI बैकलाइट HDR, AI लो-लाइट मोड, AI फेस ब्यूटी, AI फेस शेपिंग, पैनोरमा, पाम कैप्चर, जेंडर डिटेक्शन, रेटिना फ़्लैश, AR स्टीकर्स, AR सीन रेकोग्निशन, AR पोर्ट्रेट फ्रेमिंग, विडियो फेस ब्यूटी और गूगल लेंस जैसे फीचर्स शामिल हैं।