Vivo ने अपनी V सीरीज़ का फैलाव करते हुए भारत में अपना Vivo V11 स्मार्टफोन भी लॉन्च कर दिया है जो कि कुछ समय पहले लॉन्च हुए V11 Pro का डाउनग्रेडेड वर्जन है। Vivo V11 की तुलना अगर V11 Pro से की जाए तो दोनों डिवाइसेज में काफी अंतर है, सबसे बड़ी कमी नए डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की कमी है। Vivo V11 की कीमत भारत में Rs 22,990 है और यह मीडियाटेक हेलियो P60 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस है। V11 प्रो की तरह V11 में भी Halo फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है और इसके टॉप पर वॉटर ड्राप नौच मौजूद है। Vivo V11 में डुअल रियर कैमरा और 25MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है।
विवो V11 में 6.3 इंच की IPS LCD फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। V11 Pro में सुपर AMOLED स्क्रीन मौजूद है जिसकी वजह से डिवाइस में कम्पनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को शामिल कर पाई है। V11 प्रो और V11 में मुख्य अंतर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का है। Vivo V11 को मीडियाटेक हेलियो P60 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। V11 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया गया है।
V11 Pro की तरह लेटेस्ट V11 में भी 16MP+5MP का रियर कैमरा दिया गया है और यह 25MP के सेल्फी शूटर के साथ आता है। कैमरा ऐप में अल्ट्रा, HD, PPT, प्रोफेशनल, स्लो, टाइम-लेप्स फोटोग्राफी, कैमरा फ़िल्टर, लाइव, AI बोकेह, AI सेल्फी लाइटिंग, AI बैकलाइट HDR, AI लो-लाइट मोड, AI फेस ब्यूटी, AI फेस शेपिंग, पैनोरमा, पाम कैप्चर, जेंडर डिटेक्शन, रेटिना फ़्लैश, AR स्टीकर्स, AR सीन रेकोग्निशन, AR पोर्ट्रेट फ्रेमिंग, विडियो फेस ब्यूटी और गूगल लेंस जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Vivo V11 दो रंगों स्टेरी नाईट ब्लैक और नेबुला पर्पल की कीमत में पेश किया है और इसकी कीमत Rs 22,990 रखी गई है तथा इसकी सेल 27 सितम्बर की मिड-नाईट से फ्लिपकार्ट, विवो इंडिया ई-सोटर और सभी ऑफलाइन चैनल्स पर शुरू हो जाएगी। विवो का यह भी कहना है कि V11 पूरी तरह से ‘मेड इन इंडिया’ प्रोडक्ट होगा।
Vivo ने Paytm, HDFC, फ्लिपकार्ट आदि के साथ साझेदारी की है। अगर यूज़र ऑफलाइन स्टोर से Paytm मॉल QR कोड के ज़रिए डिवाइस खरीदते हैं तो उन्हें Rs 2,000 Paytm कैशबैक का कूपन मिलेगा। इसके अलावा HDFC क्रेडिट और डेबिट कार्ड द्वारा भी खरीदारी करने पर भी Rs 2,000 का फ्लैट कैशबैक मिलेगा।