विवो ने भारत में अपना सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफ़ोन V सीरीज के अंतर्गत आने वाला विवो V5 स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है. इस स्मार्टफ़ोन को इसी महीने भारत में पेश किया जा सकता है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Sony Alpha 68 Camera Unboxing in Hindi Video
इस स्मार्टफोन की सबसे ख़ास बात इसका 20MP का सेल्फी कैमरा है. जो आपको LED फ़्लैश के साथ मिल रहा है. इसके साथ ही इसके बैक में आपको 13MP का एक रियर कैमरा भी मिल रहा है और इसमें भी आपको LED फ़्लैश मिल रही है. साथ ही इसमें आपको PDAF फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस मिल रहा है.
इसके अलावा विवो V5 स्मार्टफ़ोन में 5.2-इंच की FHD डिस्प्ले 1920x1080p के अलावा 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले के साथ मिल रही है. इस डिस्प्ले को गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है. फ़ोन में 1.8Ghz का ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर मिल रहा है.
इसके साथ ही इसमें एड्रेनो 510 GPU भी मिल रहा है. फ़ोन में एक 4GB की रैम भी दी गई और इसके साथ ही इसमें 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है. जिसे आप माइक्रोएसडी की सहायता से 128GB तक बढ़ा सकते हैं. फ़ोन एंड्राइड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है. और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत Rs. 20,000 से Rs. 25,000 के बीच हो सकती है.
इसे भी देखें: रिलायंस Jio अपने LYF स्मार्टफ़ोन यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री दे सकता है 4G डाटा
इसे भी देखें: रिलायंस जिओ प्रीव्यू ऑफर: अब सोनी, विडियोकॉन और सैंसुई के 4G फोंस पर हुआ उपलब्ध