चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने T-सीरीज़ लाइनअप के नए डिवाइस Vivo T5 Pro 5G को भारत में जल्द लॉन्च करने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। इस बीच, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह पुष्टि हो गई है कि यह डिवाइस भारत में इसी प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगा।
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी 9,020mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश करने वाली है। कंपनी का दावा है कि इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा, यह डिवाइस 120fps तक गेमिंग सपोर्ट के साथ आएगा, जो गेमिंग लवर्स के लिए एक बड़ी खासियत हो सकती है।
डिजाइन की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो पिल-शेप मॉड्यूल में होगा। फोन के बाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए जाएंगे, जबकि दाईं तरफ का हिस्सा खाली रहेगा। नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, USB टाइप-C पोर्ट और सिम ट्रे देखने को मिलेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Vivo T5 Pro 5G को भारत में अप्रैल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत लगभग 30,000 रुपये से 35,000 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन कॉस्मिक ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू जैसे कलर ऑप्शन में आ सकता है।
लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की संभावना है।
सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है। इसके साथ ही 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, Vivo T5 Pro 5G में IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाएगी।
यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4: क्या हुआ कन्फर्म, कब आएगा नया सीजन और क्या हो सकती है कहानी? जानें सबकुछ