Vivo T4 Pro launch in India soon with 3x periscope zoom
Vivo T4 Pro को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है, इसकी पुष्टि हो चुकी है। असल में, विवो के इस आगामी फोन को लेकर एक नए आधिकारिक टीजर पोस्टर सामने आया है। आगामी vivo T4 Series के लॉन्च की जानकारी दे रहा है। इस टीजर से Vivo T4 Pro का डिजाईन और उपलब्धता की डिटेल्स मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार विवो के फोन को इंडिया के बाजार में Flipkart से सेल किया जाने वाला है। यह फोन Vivo T3 Pro की पीढ़ी में ही आने वाला नया फोन होने वाला है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि vivo T4 Pro में स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक 50MP का रियर कैमरा यूनिट भी मिलने वाला है।
Vivo की और से अपने X Handle से एक महत्त्वपूर्ण पोस्ट करके यह जानकारी दी है कि Vivo T4 Pro स्मार्टफोन को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि, लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इस टीजर से फोन का रियर डिजाईन भी सामने आ रहा है। इस फोन को गोल्डन फिनिश में देखा जा सकता है, इसके अलावा फोन में एक 3x Periscope ZOOM लेंस की भी पुष्टि हो चुकी है।
टीजर को करीब से देखा जाये तो जानकारी मिलती है कि Vivo के इस आगामी फोन यानी Vivo T4 Pro में एक पिल-शेप कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा एक Tele Lens Label भी देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं, Vivo की और से इस भी की भी पुष्टि की जा चुकी है कि फोन कई बेहतरीन AI क्षमताओं के साथ आने वाला है।
Flipkart की और से भी इस विवो फोन को लेकर एक माइक्रोसाईट शुरू की जा चुकी है, जो अलग से इंडिया में जल्द ही Vivo T4 Pro के लॉन्च की ओर संकेत कर रही है। यहाँ आपको फोन के आगे Coming Soon Tag नजर आ रहा हा। T4 Series में Vivo India के बाजार में कई फोन्स को लॉन्च कर चुका है, इसमें Vivo T4 5G के साथ कंपनी Vivo T4 Lite 5G को भी लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा vivo T4R 5G को भी लॉन्च किया जा चुका है, इसके अलावा Vivo T4x 5G को भी इस लाइनअप में ही लॉन्च किया जा गया था।
Vivo T4 Pro स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है, जो 1।5K रेजोल्यूशन से लैस है। इस फोन को कंपनी स्नेपड्रैगन 7 Gen 4 पर लॉन्च करने वाली है। विवो फोन को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसे 50MP का Sony IMX882 कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
आइये अब Vivo T3 Pro के कुछ मुख्य स्पेक्स और प्राइस आदि पर नजर डाल लेते हैं, इससे आपको अंदाजा हो जाने वाला है कि आखिर दोनों ही फोन्स में स्पेक्स के साथ साथ प्राइस का क्या अंतर हो सकता है। आप Vivo T3 Pro के प्राइस को देखकर अंदाज़ा लगा सकते है कि Vivo T4 Pro को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo T3 Pro को अगर देखा जाये तो यह Vivo T4 Pro की ही पीढ़ी का पुराना फोन है। इस फोन को 2024 में लॉन्च किया गया था, फोन को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में 24,999 रुपये में पेश किया गया था। इसके अलावा Vivo T4 Pro को देखा जाये तो इस फोन को 30000 रुपये के अंदर के प्राइस में इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo T3 Pro में एक 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, फोन में स्नेपड्रैगन 7 Gen 3 प्रोसेसर और ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP का मेन कैमरा IMX882 सेंसर है। फोन में एक 16MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। इस फोन में एक 5500mAh की बैटरी भी मिलती है जो 80W की फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है।